Move to Jagran APP

खराब फसल देखकर वृद्ध किसान को पड़ा अटैक, मौत

संस भरुआ सुमेरपुर ग्राम पंचायत विदोखर पुरई में तिल की खराब फसल देखकर वृद्ध किसान को अट

By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Sep 2021 07:22 PM (IST)Updated: Wed, 22 Sep 2021 07:22 PM (IST)
खराब फसल देखकर वृद्ध किसान को पड़ा अटैक, मौत
खराब फसल देखकर वृद्ध किसान को पड़ा अटैक, मौत

संस, भरुआ सुमेरपुर : ग्राम पंचायत विदोखर पुरई में तिल की खराब फसल देखकर वृद्ध किसान को अटैक पड़ गया और इलाज के दौरान हृदय रोग संस्थान कानपुर में उसकी मौत हो गई। मृतक का गांव में ही अंतिम संस्कार किया गया।

loksabha election banner

विदोखर पुरई निवासी 80 वर्षीय शंकर यादव पेशे से किसान थे। इनके पास 13 बीघा पुश्तैनी जमीन है। इसके परिवार का पोषण करते थे। खरीफ में उन्होंने तिल की फसल बो रखी थी। उनके पुत्र महेश्वरीदीन यादव ने बताया कि खेत के कुछ हिस्से की फसल को बेसहारा गोवंशों ने नष्ट कर दिया था। कुछ फसल बची हुई थी लेकिन विगत दिनों हुई बारिश से उस फसल का बड़ा हिस्सा खराब हो गया था। सोमवार को फसल की कटाई शुरू की थी। दिन में पिता फसल देखने नाती अभिषेक यादव के साथ खेत पर गए थे। खराब फसल देखकर वह बहुत दुखी हुए और घर वापस लौट आए। शाम को अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। सीने में तेज दर्द की शिकायत करने पर उन्हें उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर रात में ही उन्हें हृदय रोग संस्थान कानपुर रेफर कर दिया गया। मंगलवार को सुबह 11 बजे उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। दोपहर बाद शव के गांव आने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। इसके पूर्व 2017 में उनके छोटे भाई बाबूलाल यादव को भी हार्टअटैक से मौत हुई थी। यह भी पेशे से किसान थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.