संस्कारों की जननी है संस्कृत भाषा : चेयरमैन
जागरण संवाददाता, हमीरपुर : कुरारा विकासखंड के ग्राम झलोखर स्थित भुवनेश्वरी महेश्वरानंद ग
जागरण संवाददाता, हमीरपुर : कुरारा विकासखंड के ग्राम झलोखर स्थित भुवनेश्वरी महेश्वरानंद गुरुकुल संस्कृत उ.मा. व महाविद्यालय में संस्कृत सप्ताह के मौके पर संस्कृत दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत गुप्ता रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपालदास पालीवाल ने की। इस मौके पर स्कूल का स्टाफ व छात्र उपस्थित रहे।
संस्कृत भारत ही नहीं बल्कि विश्व की सबसे प्राचीन भाषा है। जो इसका ¨चतन, मनन व अध्ययन करता है। वह भी देवतुल्य हो जाता है। उक्त उदगार नगर पंचायत के अध्यक्ष श्रीकांत गुप्ता ने व्यक्त किए। कार्यक्रम की शुभारंभ मां शारदा के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन तथा माल्यार्पण करके किया गया। कालेज के संस्थापक बाबा राजाराम, सत्यनारायण के चित्र पर भी माल्यार्पण किया गया। विशिष्ट अतिथि व भाजपा नेता बृजकिशोर गुप्ता ने कहा कि बाबा राजाराम के अथक परिश्रम व त्याग के कारण संस्था का निर्माण हुआ था। उनके सपनों को साकार करते हुए आज विद्यालय की जो उन्नति हो रही है। अध्यक्षता कर रहे गोपालदास पालीवाल ने कहा कि संस्कृत संस्कारों की जननी है। संस्कृत से ही संस्कृति की रक्षा संभव है। शेषनारायण त्रिपाठी, शिवनारायण द्विवेदी, कालिका प्रसाद दीक्षित, संदीप त्रिपाठी, अनिल मिश्रा आदि ने सभा को संबोधित किया। कालेज के प्राचार्य सर्वेश द्विवेदी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। संचालन हरिओम चतुर्वेदी ने किया।