जिले की 20 सड़कों के लिए गए नमूने
जागरण संवाददाता, हमीरपुर : शासन से नामित किए गए अधीक्षण अभियंता प्रतापगढ़ फतेहपुर वृत्त ने
जागरण संवाददाता, हमीरपुर : शासन से नामित किए गए अधीक्षण अभियंता प्रतापगढ़ फतेहपुर वृत्त ने उपलब्ध कराई गई 20 कार्यो की सूची के आधार पर स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अलग अलग सड़कों पर निर्माण के दौरान डाले गए मैटेरियल के नमूने लिए हैं।
मुख्यालय आए पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता प्रतापगढ़ फतेहपुर वृत्त एमके ¨सह ने शासन से उपलब्ध कराई गई 20 कार्यों की सूची का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा बनाई गई स्टेट लेवल कमेटी द्वारा अलग अलग जिलों में कराए गए कार्यो के निरीक्षण के लिए अधिकारियों को नामित किया गया है। बताया कि उन्हें हमीरपुर जिले में कराए गए 20 कार्यों की सूची दी गई। जिनकी जांच कर मुख्यालय को आख्या देने के निर्देश दिए गए है। बताया कि इसी क्रम में उन्होंने गुरुवार को विभिन्न प्रकार के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। बताया कि उन्होंने सभी सड़कों से कम से कम दो दो नमूने लिए हैं। जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद वह मुख्यालय को रिपोर्ट भेजेंगे। उन्होंने बताया कि दिए गए कार्यों की सूची में हमीरपुर बाईपास, राठ जलालपुर मार्ग, मटौंघ कपसा मार्ग व हमीरपुर राठ मार्ग आदि शामिल हैं। कहा कि जांच में सड़क सुरक्षा से संबंधित ¨बदुओं की भी जांच की गई है। जैसे सड़कों पर बनाई जाने वाली जेब्रा क्रासिंग आदि का निरीक्षण किया गया है। जो ठीक पाया गया है। निर्माण में गुणवत्ता के बारे में अभी स्पष्ट रूप से कुछ भी नहीं कहा जा सकता। रिपोर्ट आने का इंतजार करना होगा।