योग की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए रावेंद्र और किरन चयनित
संवाद सहयोगी भरुआ सुमेरपुर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में योग की जिलास्तरीय प
संवाद सहयोगी, भरुआ सुमेरपुर : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में योग की जिलास्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के 100 शिक्षक व शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। पुरुष वर्ग में रावेंद्र सिंह गौर एवं महिला वर्ग में किरन यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया। चयन समिति ने दोनों को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए चयनित किया है।
डायट में प्रभारी प्राचार्य सतीश कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जनपद के सभी विकासखंडों के एक सैकड़ा शिक्षक व शिक्षिकाएं शामिल हुए। इनमें उच्च प्राथमिक विद्यालय बांकी के सहायक अध्यापक रावेंद्र सिंह गौर ने पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। इसी तरह महिला वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुछेछा की किरण यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दोनों को चयन समिति ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मे जनपद का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयनित किया है। चयन में प्रभारी प्राचार्य के साथ डायट प्रवक्ता हिमांशु सिंह, जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारी आदि शामिल रहे।