20 घंटे तक जाम रहा कानपुर-सागर हाईवे
20 घंटे तक जाम रहा कानपुर सागर हाइवे गर्मी में यात्री हुए हलाकान20 घंटे तक जाम रहा कानपुर सागर हाइवे गर्मी में यात्री हुए हलाकान20 घंटे तक जाम रहा कानपुर सागर हाइवे गर्मी में यात्री हुए हलाकान20 घंटे तक जाम रहा कानपुर सागर हाइवे गर्मी में यात्री हुए हलाकान20 घंटे तक जाम रहा कानपुर सागर हाइवे गर्मी में यात्री हुए हलाकान20 घंटे तक जाम रहा कानपुर सागर हाइवे गर्मी में यात्री हुए हलाकान20 घंटे तक जाम रहा कानपुर सागर हाइवे गर्मी में यात्री हुए हलाकान
जागरण संवाददाता, हमीरपुर: आये दिन जाम के लिए बदनाम कानपुर सागर हाईवे पर मंगलवार शाम पांच बजे से वाहनों के पहिये जाम हो गए। कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र में ग्रामीणों के विरोध के चलते लगा जाम दूसरे दिन दोपहर एक बजे तक चलता रहा। पुलिस वालों की मशक्कत के बाद रात तीन बजे वाहनों को थोड़ी गति मिली, लेकिन करीब दो घंटे बाद ट्रकों के आड़े तिरछे खड़े होने से दोबारा जाम लग गया। यह हालत तब रही जब एसपी हेमराज मीणा ने कोतवाली समेत पांच थानों के पुलिस बल को लगा दिया था। सीओ सदर अनुराग सिंह खुद डंडा लेकर लगे रहे। इसके बावजूद करीब 20 घंटे तक 30 किमी तक लोग जाम में फंसे रहे। लोगों को भूखे प्यासे हालत खराब हो रही थी। दोपहर की गर्मी उनपर कहर बन रही थी।
मंगलवार को कानपुर के सजेती थानाक्षेत्र के ग्राम अज्योरी के ग्रामीण की हादसे में मौत हो गई। इससे नाराज वहां के ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। इससे वाहनों की आवाजाही ठप हो गई और जिले तक वाहनों की कतार लग गई। अभी विरोध चल ही रहा था कि देरशाम करीब सात बजे यमुना पुल के पास दो ट्रक खराब हो गए। देर शाम ग्रामीणों का जाम हटा दिया गया, लेकिन ट्रक खराब होने के चलते वाहन आगे नहीं बढ़ पा रहे थे। पुलिस वालों की कड़ी मशक्कत के बाद रात करीब तीन बजे वाहनों ने चलना शुरू किया तो लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन यह रफ्तार दो घंटे भी नहीं चली। ट्रक और वाहनों के आड़े तिरछे खड़े होने से फिर जाम लग गया। सैकड़ों की संख्या में दोनो ओर से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। फिर किसी तरह डेढ़ बजे यातायात को सुचारू किया जा सका।
सीओ के साथ पांच थानों की पुलिस रही बेबस
भीषण जाम के चलते एसपी हेमराज मीणा ने कोतवाली समेत पांच थानों की फोर्स वहां लगा दिया। सीओ सदर अनुराग सिंह, कोतवाली प्रभारी केपी सिंह, एसओ कुरारा केके पांडेय, जलालपुर पुलिस, कुछेछा इंचार्ज पंकज तिवारी हाईवे में डंडा लेकर उतर पड़े। यातायात प्रभारी अरविद कुमार मिश्रा भी टीम के साथ लगे रहे। लेकिन 20 घंटे बाद ही यातायात सुचारू हो पाया।
पैदल चलने को मजबूर हुए यात्री
रोडवेज बसों व प्राइवेट वाहनों के यात्री घंटों इंतजार के बाद गाड़ियों से उतरकर पैदल ही चलना शुरू कर दिया। यमुना पुल, बेतवा पुल पर कई किमी. की रास्ता तय कर चिलचिलाती धूप में लोग चलते नजर आए।
एंबुलेंस व स्कूली बसें भी जाम में फंसी
सुबह बच्चों को लेने निकली स्कूल बस भी जाम में फंस गईं। दोपहर में जाम में फंसी स्कूली बसों में बैठे बच्चों को चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ा। वहीं मरीजों को लाने वाली एंबुलेंस भी जाम के कारण समय से अस्पताल नहीं पहुंच सकीं।
भरी दोपहर में बेतवा पुल में ट्रक का टायर फटा
बुधवार को जाम में फंसे एक ओवरलोड ट्रक का टायर फट गया। इसके कारण जाम की समस्या कुछ देर के लिए और बढ़ गई।