तेज हवाओं के साथ हुई बारिश, मकान गिरा
फोटो. 04 मौदहा 01 गिर पड़ा मकान फोटो. 04 मौदहा
By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Jan 2020 11:08 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jan 2020 06:07 AM (IST)
संवाद सहयोगी, मौदहा : शुक्रवार की रात हुई तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश से एक किसान का रिहायशी मकान भरभरा कर गिर गया। जिससे उसके घर गृहस्थी का सामान बर्बाद हो गया है। तहसील क्षेत्र के ग्राम बहरेला निवासी किसान गोविन्द नारायण पुत्र जगदेव प्रसाद त्रिपाठी का कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। जिसमें वह व उसका परिवार बाल बाल बच गया। परन्तु इसके मलवे में उसकी गृहस्थी बर्बाद हो गई। पीड़ित किसान ने बताया कि इसके कारण उसे लगभग डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें