Move to Jagran APP

कैब व एनआरसी के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन, चारों गेट पर तालेबंदी

कैब व एनआरसी के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन छाव

By JagranEdited By: Published: Thu, 19 Dec 2019 11:48 PM (IST)Updated: Fri, 20 Dec 2019 06:04 AM (IST)
कैब व एनआरसी के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन, चारों गेट पर तालेबंदी
कैब व एनआरसी के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन, चारों गेट पर तालेबंदी

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : नागरिकता संशोधन कानून के साथ ही प्रदेश की खराब हो चुकी कानून-व्यवस्था को लेकर समाजवादी पार्टी का विरोध प्रदर्शन गुरुवार को जिला पंचायत परिसर में किया गया। सुबह से ही सपा के प्रदर्शन को लेकर पुलिस अलर्ट रही और जिला पंचायत परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया।

loksabha election banner

समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी सुबह से ही धरना स्थल में आना शुरू हो गए थे। प्रदर्शन की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष इदरीश खान ने की। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पुष्पेंद्र सिंह यादव समेत डॉ. मनोज प्रजापति, महिला जिलाध्यक्ष नीलम यादव, माया बाल्मीकि, शिवशरण यादव, राकेश यादव, शादाब, सतपाल यादव, कुलदीप शुक्ला, रिजवान खान, हसन खान, ओमप्रकाश सोनकर, नंदकिशोर शिवहरे, सौरभ यादव ने धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया। धरना प्रदर्शन के बाद सभी लोग डीएम को ज्ञापन देने के लिए रवाना हुए। जिस पर पुलिस ने घेराबंदी करके सपाइयों को रोकना चाहा।

जिस पर आक्रोशित सपाइयों ने पुलिस का घेरा तोड़ते हुए आगे की और दौड़ पड़े। जिस पर पुलिस ने जिला पंचायत परिसर के चारों गेट बंद कराकर सभी को कैद कर लिया। काफी देर तक गेट खुलवाने के लिए सपाई डटे नजर आए। लेकिन बाद में मौके पर पहुंचे एडीएम विनय प्रकाश श्रीवास्तव व एएसपी संतोष कुमार सिंह ने सपाइयों का ज्ञापन लिया। महिला डिग्री कॉलेज में बनाई अस्थाई जेल

गिरफ्तारी को लेकर मुख्यालय के महिला डिग्री कालेज में अस्थाई जेल बनाई गई। वहीं प्रदर्शनकारियों को लाने के लिए कैदी वाहन की भी व्यवस्था रही। हालांकि हंगामे के बाद मामला शांत हो गया। उग्रता रोकने के लिए फायर ब्रिगेड भी रही। अस्थाई जेल का का निरीक्षण सीओ अनुराग सिंह व एसडीएम राजेश कुमार ने किया। यातायात व्यवस्था एके मिश्रा, उनके साथ कुछेछा चौकी इंचार्ज पंकज तिवारी रहे। ड्रोन से रखी प्रदर्शनकारियों पर नजर

एसपी कार्यालय से उड़ाए गए ड्रोन के माध्यम से प्रदर्शनकारियों पर नजर रखी गई। साथ ही जिला पंचायत के सभी गेट बंद कर दिए गए थे और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। ड्रोन की निगरानी पूरे दिन मुख्यालय में बनी रही और एसपी स्वयं प्रदर्शन का अपडेट लेते रहे। महिला पुलिसकर्मी रहीं मुस्तैद

एसपी द्वारा महिला पुलिस बल भी धरना स्थल पर तैनात किया गया था। महिला थानाध्यक्ष संगीता सिंह व महिला दारोगा संगीता यादव की नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक महिला आरक्षी भी डंडा व लाठी से लैस नजर आईं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.