Move to Jagran APP

गणतंत्र दिवस की तैयारियां शुरू, तिरंगे से पटा दिखेगा परेड मैदान

जागरण संवाददाता हमीरपुर आगामी गणतंत्र दिवस को लेकर परेड मैदान में तैयारियां शुरू हो

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 06:55 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 06:55 PM (IST)
गणतंत्र दिवस की तैयारियां शुरू, तिरंगे से पटा दिखेगा परेड मैदान
गणतंत्र दिवस की तैयारियां शुरू, तिरंगे से पटा दिखेगा परेड मैदान

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : आगामी गणतंत्र दिवस को लेकर परेड मैदान में तैयारियां शुरू हो गई हैं। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी परेड का मैदान तिरंगे से पटा नजर आएगा। वहीं रोजाना सुबह शाम पुलिस के जवान परेड की तैयारी भी कर रहे हैं। शुक्रवार की सुबह होने वाली परेड के दौरान एसपी कमलेश दीक्षित ने तैयारियां को जायजा लिया और रिहर्सल किया।

loksabha election banner

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्यालय के मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। कोरोना नियमों का पालन करते हुए इसे मनाया जाएगा। गणतंत्र दिवस को लेकर परेड को अभी से ही सजाने का काम शुरू कर दिया गया है। इस वर्ष भी मैदान तिरंगे से पटा दिखेगा और आकर्षक रंगोलियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। शुक्रवार की सुबह एसपी ने परेड का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.