पुलिस कर्मी मोबाइल में व्यस्त और अधिकारी सोने में मस्त
जागरण संवाददाता हमीरपुर ओवरलोडिग रोकने को जिले में जिला प्रशासन व ट्रक आपरेटरों म
जागरण संवाददाता, हमीरपुर : ओवरलोडिग रोकने को जिले में जिला प्रशासन व ट्रक आपरेटरों में डाल-डाल और पात-पात का खेल चल रहा है। जहां ट्रक चालक प्रशासन की नजरों में धूल झोंकने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपनाते हैं। वहीं डीएम द्वारा ओवरलोडिग पर रोक लगाने को यमुना पुल की नाकेबंदी कराई गई है। जिसके लिए यमुना पुल के निकट पांच सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ पुलिस बल को भी निगरानी कर कार्रवाई के लिए तैनात किया गया है। जिससे मौजूदा में यहां से होकर गुजरने वाले ट्रकों की संख्या में कमी आई है। जिससे सुबह छह से दोपहर दो बजे तक निगरानी को लगाई गई टीम काम के बजाए अपने में मस्त दिखी।
जिलाधिकारी द्वारा हाईवे पर लगने वाले जाम के चलते ओवरलोडिग रोकने को सख्त कदम उठाए गए हैं। जिसके लिए परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ पुलिस कर्मी लगाए गए है। जो लक्ष्मीबाई तिराहे में ओवरलोड ट्रकों की निगरानी कर ऐसे ट्रकों पर कार्रवाई करते है। बनाई गई तीन टीमों को आठ आठ घंटे की ड्यूटी दी गई है। इसके साथ उन्होंने अधिकारियों पर भी निगरानी के लिए यमुना पुल पर पांच सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। जिससे वह वहां से होकर गुजरने वाले सभी वाहनों की निगरानी कर रहे हैं। सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक महोबा पीटीओ आरके सिंह के साथ पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। जिसमें जहां एआरटीओ अपनी गाड़ी में चैन की नींद मारते दिखे वहीं पुलिस कर्मी मोबाइल पर व्यस्त नजर आए। जिन्हें वहां से निकलने वाले ओवरलोड ट्रकों से कोई मतलब न होने जैसी बात नजर आई।