पुलिस ने दो अवैध गुटखा फैक्ट्री पकड़ी
संवाद सहयोगी, मौदहा : कोतवाली पुलिस ने कस्बे सहित क्षेत्र के एक गांव में अलग अलग स्थानों पर अवैध
संवाद सहयोगी, मौदहा : कोतवाली पुलिस ने कस्बे सहित क्षेत्र के एक गांव में अलग अलग स्थानों पर अवैध रूप से चलाई जा रही दो गुटखा फैक्ट्रियों में छापेमारी की। यहां से भारी मात्रा में गुटखा बनाने की सामग्री एवं मशीनें बरामद की गई हैं। इन अवैध फैक्ट्रियां चलाने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पकड़े गये अवैध गुटखा कारोबारी के ऊपर स्थानीय पुलिस की लगातार यह तीसरी कार्यवाही है।
कस्बे के मराठीपुरा एवं कोतवाली क्षेत्र के गांव पढ़ोरी में बुधवार सुबह कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध गुटखा की दो फैक्ट्रियां पकड़ी गयी हैं। जहां विगत कई माह से अवैध गुटखा बनाने का कार्य किया जाता था। अवैध गुटखा फैक्ट्रियां पकड़े जाने को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ¨सह ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया की बुधवार सुबह लगभग 10 बजे मुखबिर की सूचना पर मौदहा कोतवाली प्रभारी विक्रमजीत ¨सह अपने हमराही सिपाहियों तथा स्वाट प्रभारी एमपी त्रिपाठी के नेतृत्व में कस्बा के मराठीपुरा मोहाल निवासी रामानुज गुप्ता पुत्र जगन्नाथ गुप्ता के घर छापेमारी की। साथ ही रामानुज के निशानदेही पर गांव पढ़ोरी में छापेमारी की है। इन दोनों स्थानों पर अवैध गुटखा निर्माण की फैक्ट्रियां संचालित हो रही थी। जहां से पुलिस ने गुटखा बनाने की दो मशीनें, 10 बोरा गुटखा, 18 रैपर रोल गुटखा पन्नी खाली शिवम मार्का, 08 बोरी प्लास्टिक की पन्नी शिवम मार्का, 15 पैकेट तम्बाकू, 01 बोरा कटी सुपारी, 8 किलो चिकनी सुपारी तथा एक अदर स्टेब्लाइजर बरामद किया है। पुलिस ने इस अवैध कारोबार के आरोप में रामानुज गुप्ता पुत्र जगन्नाथ गुप्ता निवासी मराठीपुरा मौदहा, अजयकान्त उर्फ शिवम पुत्र जगन्नाथ मराठीपुरा, महेश कुमार पुत्र लल्लू राम रैकवार नायक पुरवा इचैली, आदर्श पुत्र रमेश साहू नई बस्ती झण्ड़ा मैदान सुमेरपुर, के खिलाफ धारा 268/18, 419/420/468/272/273 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। तथा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा बताया गया है कि रामानुज गुप्ता के खिलाफ पूर्व में भी 149/18, 420/47/468/272/273 के तहत मौदहा कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था।
------------------
क्षेत्र में दो दर्जन अवैध गुटखा फैक्ट्री संचालित
मौदहा : पुलिस ने कस्बे के मराठीपुरा एवं कोतवाली क्षेत्र के गांव पढ़ोरी में एक ही मालिक की दो गुटखा फैक्ट्रियां पकड़ीं हैं। यहां से भारी मात्रा में गुटखा बनाने का सामान भी बरामद किया गया है। उक्त अवैध गुटखा व्यवसायी की फैक्ट्रियों को मौदहा पुलिस ने लगातार तीसरी बार पकड़ा है। शेष अवैध फैक्ट्रियों पर खाद्य निरीक्षक एवं स्थानीय पुलिस की मेहरबानी के बीच चर्चा का विषय बनी हुयी है।