संदिग्ध हालात में नवविवाहिता ने फांसी लगा दी जान
संवाद सहयोगी, मौदहा : रक्षाबन्धन पर्व पर अपने ससुराल से मायके आई विवाहिता ने संदिग्ध हालात
संवाद सहयोगी, मौदहा : रक्षाबन्धन पर्व पर अपने ससुराल से मायके आई विवाहिता ने संदिग्ध हालात में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी।
थाना क्षेत्र सुमेरपुर के ग्राम मेहुना निवासी विनीता (22) पत्नी राहुल कुशवाहा रक्षाबन्धन पर अपने मायके अरतरा आई थी। मंगलवार को उसने अपने सूने घर में संदिग्ध हालात में फांसी लगा ली। अचानक घर लौटे उसके भाई ने अपनी बहन को फांसी पर लटके देखा तो उसने उसे तुरंत फंदे से उतारकर ग्रामीणों की मदद से सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। इस घटना से मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना की सूचना उसके ससुरालीजनों को दे दी गई है। कोतवाली पुलिस ने शव को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज घटना की जांच शुरू कर दी है।
1 मई 2018 को विनीता की शादी हुई थी, जिसके बाद वह हंसी खुशी से रक्षाबन्धन मनाने अपने मायके आई थी। घटना के समय पिता व भाई बाहर गए हुए थे, जबकि मां गांव में बकरियां लेकर चराने गयी थी। अचानक हुई इस घटना से उसके परिजन सकते में है। घटना से गांव में शोक का माहौल है।