मिशन शक्ति का उद्देश्य सुरक्षा व सम्मान
भरुआ सुमेरपुर सुमेरपुर थाने में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ पीएचसी की डॉ. शमा परवी
भरुआ सुमेरपुर : सुमेरपुर थाने में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ पीएचसी की डॉ. शमा परवीन ने किया। चिकित्सक डॉ. शमा परवीन ने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन को बढ़ावा देना तथा उनको अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना। इस मौके पर भाजपा नेत्री राखी शिवहरे, उप निरीक्षक संगीता यादव, मीना यादव, चंद्रपुरवा प्रधान मैना देवी कुशवाहा मौजूद रहे। बिंवार में महिलाओं के सम्मान की दिलाई शपथ
शुक्रवार को थाना परिसर में कांच के बंद केबिन का महिला हेल्प डेस्क के रूप में उद्घाटन किया गया। निवादा की महिला प्रधान गुढ्डो कुशवाहा ने शंभारंभ किया। इस मौके पर रमेश सिंह भदौरिया, नरवेंद्र सिंह, शिवप्रसाद कुशवाहा ने छात्राओं व महिलाओं की आरती उतार सम्मान किया। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार ने महिलाओं का सम्मान करने की शपथ दिलाई।