Move to Jagran APP

मास्क लगा मंडप में बैठे दूल्हा-दुल्हन को दिया आशीर्वाद

मास्क लगा मंडप में बैठे दूल्हा-दुल्हन को दिया गया आशीर्वादमास्क लगा मंडप में बैठे दूल्हा-दुल्हन को दिया

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 May 2020 06:10 PM (IST)Updated: Sun, 24 May 2020 06:10 PM (IST)
मास्क लगा मंडप में बैठे दूल्हा-दुल्हन को दिया आशीर्वाद
मास्क लगा मंडप में बैठे दूल्हा-दुल्हन को दिया आशीर्वाद

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : मुख्यालय के पुराना बेतवा घाट में लॉकडाउन के बीच एक अनोखी शादी संपन्न हुई। इसमें दूल्हा-दुल्हन मास्क लगाकर मंडप में बैठे। इन्हें बुजुर्गों के द्वारा आशीर्वाद दिया गया। इतना ही नहीं बरात में आए सभी बरातियों के हाथ सैनिटाइज करने के बाद उन्हें भी लड़की पक्ष की ओर से मास्क वितरित किए गए।

loksabha election banner

कानपुर देहात के घाटमपुर थानाक्षेत्र के इचौली गांव निवासी तरुण कुमार पुत्र लखन मिश्रा की शादी मुख्यालय के पुराना बेतवा घाट निवासी राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी छुन्ना तिवारी की पुत्री मोहिनी तिवारी के संग तय हुई थी। यह शादी 24 मई को संपन्न होना तय किया गया था। लॉकडाउन के चलते परिवारीजनों के द्वारा शादी की रस्में तो अदा की गई। लॉक डाउन का पूरा पालन किया गया। दूल्हा अपने पिता समेत दस लोगों के साथ बारात लेकर मुख्यालय आया। बरातियों का लड़की पक्ष के लोगों ने भव्य स्वागत किया। पहले सभी के हाथ सैनिटाइज किए गए। फिर मास्क वितरित किए गए। इसके बाद शादी की रस्मों की अदायगी शुरू हुई। मंडप के नीचे बैठे दूल्हा दूल्हन ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए अपने मुंह में मास्क लगाए रखा था। दूल्हा व दुल्हन के पक्ष के लोगों ने सभी को आशीर्वाद दिया। इसके बाद लड़की को विदा किया गया। इस मौके पर दूल्हा व दुल्हन पक्ष के महज बीस लोग ही मौजूद रहे। इसी तरह से मुख्यालय के संगमेश्वर मंदिर में भी एक अनोखी शादी संपन्न हुई। इस शादी में भी सभी ने लॉक डाउन का पालन किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.