Move to Jagran APP

घरवालों की नामंजूरी पर मंदिर में रचाई शादी

जागरण संवाददाता, हमरीपुर : गुरुवार की शाम शहर के चौरा देवी मंदिर में एक जोड़े ने शा

By JagranEdited By: Published: Thu, 19 Jul 2018 11:15 PM (IST)Updated: Thu, 19 Jul 2018 11:15 PM (IST)
घरवालों की नामंजूरी पर मंदिर में रचाई शादी
घरवालों की नामंजूरी पर मंदिर में रचाई शादी

जागरण संवाददाता, हमरीपुर : गुरुवार की शाम शहर के चौरा देवी मंदिर में एक जोड़े ने शादी कर ली। वहीं मोहल्ले के लोगों ने लड़की के साथ मंदिर पहुंचकर शादी कराई। वैदिक रीति रिवाज के तहत यह शादी कार्यक्रम संपन्न हुआ।

loksabha election banner

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कांशीराम कालोनी निवासी शानू (30) पुत्री स्व. नंदू की शादी जनपद बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम मरझा निवासी महेश पुत्र सियाराम के साथ तय हुई थी। शादी तय होने के कुछ दिन बाद लड़के महेश के दादा ने अचानक शादी करने से इंकार कर दिया। जिससे लड़की पक्ष के लोगों में हलचल मच गई। लड़की पक्ष काफी परेशान रहा। शादी तय होने के बाद लड़का लड़की दोनो के बीच मोबाइल से बातें होने लगी। गुरुवार को लड़का मुख्यालय आया और लड़की से मिला और शादी करने की बात करने लगा। जिस पर लड़की ने यह जानकारी घरवालों व पड़ोसियों को दी। जिस पर सभी लोग तैयार हो गए। सभी लोग मुख्यालय के चौरा देवी मंदिर पहुंचे जहां पर वैदिक रीति रिवाज के साथ महेश व शानू की शादी संपन्न हो गई। दोनों लोगों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाकर साथ जीने मरने की कसमें खाईं। पड़ोसियों ने बताया कि परिवार गरीब है। लड़की के पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। लड़की के शादी के लिए मां काफी परेशान रहती थी। आज लड़की की शादी के बाद मां के चेहरे में खुशी देखने को मिली। वहीं शादी के समय लड़का पक्ष के कोई भी परिजन इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.