Move to Jagran APP

मंडल कार्यकारिणी गठित, वेद प्रकाश आर्य बने अध्यक्ष

जासं हमीरपुर भारतीय जनता पार्टी की मंडल कार्यकारिणी का गठन पार्टी के जिलाध्यक्ष ब्रजकिश्

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Sep 2021 07:25 PM (IST)Updated: Fri, 24 Sep 2021 07:25 PM (IST)
मंडल कार्यकारिणी गठित, वेद प्रकाश आर्य बने अध्यक्ष
मंडल कार्यकारिणी गठित, वेद प्रकाश आर्य बने अध्यक्ष

जासं, हमीरपुर : भारतीय जनता पार्टी की मंडल कार्यकारिणी का गठन पार्टी के जिलाध्यक्ष ब्रजकिशोर गुप्ता के द्वारा किया गया है। जिसमें मुख्यालय निवासी वेदप्रकाश आर्य को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रजकिशोर गुप्ता द्वारा गठित की गई कार्यकारिणी में मंडल उपाध्यक्ष संदीप अवस्थी, आलोक साहू, योगेश निषाद, अंकित गुप्ता, गीता सिंह, निर्भय खंगार को बनाया गया है। मंडल महामंत्री आशुतोष शुक्ला, व कुलदीप श्रीवास बनाए गए हैं। मंडल मंत्री इंद्रप्रकाश बाजपेई, लल्लू निषाद, गीता निषाद, प्रेमसुधा सोनकर, अजय सिंह व शैलेंद्र नियुक्त किए गए हैं। कोषाध्यक्ष अभिषेक गुप्ता व नगर मीडिया प्रभारी गजेंद्र निषाद को बनाया गया है। सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष ने माला पहनाते हुए मुंह मीठा कराया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.