Move to Jagran APP

यमुना पुल पर लोडर खराब, छह घंटे जाम रहा कानपुर-सागर हाईवे

ागरण संवाददाता हमीरपुर शनिवार की रात सदर कोतवाली क्षेत्र के कानपुर सागर हाईवे स्थित

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Jan 2022 08:08 PM (IST)Updated: Sun, 16 Jan 2022 08:08 PM (IST)
यमुना पुल पर लोडर खराब, छह घंटे जाम रहा कानपुर-सागर हाईवे
यमुना पुल पर लोडर खराब, छह घंटे जाम रहा कानपुर-सागर हाईवे

ागरण संवाददाता, हमीरपुर : शनिवार की रात सदर कोतवाली क्षेत्र के कानपुर सागर हाईवे स्थित यमुना पुल पर भूसे से भरा लोडर खराब होने के कारण वाहनों का लंबा जाम लग गया। इस जाम से करीब छह घंटे तक कानपुर सागर हाईवे जाम रहा। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शनिवार की रात लगे इस जाम के कारण यात्रियों को बसों से उतरकर पैदल चलना पड़ा।

loksabha election banner

शनिवार की रात करीब नौ बजे मुख्यालय के कानपुर सागर हाईवे स्थित यमुना पुल पर भूसे से भरा लोडर अचानक खराब हो गया। जिसके कारण कानपुर सागर हाईवे में वाहनों की लंबी कतार लगना शुरू हो गई। धीरे धीरे जाम इतना बढ़ गया कि करीब 10 किमी तक का लंबा जाम कानपुर सागर हाईवे में लग गया। सूचना पर यातायात प्रभारी संजय मिश्रा व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर यमुना पुल पर खराब हुए लोडर को हटवाया। देररात करीब तीन बजे तक पूरी तरह से जाम खुल सका। जिसके बाद लोगों ने राहत महसूस की।

रोडवेज बस फंसने से यात्री रहे परेशान : कानपुर सागर हाईवे पर जाम लगने के कारण यात्रियों को पैदल चलना पड़ा। जाम में फंसी रोडवेज बसों में सवार यात्री जब जाम से परेशान हो गए तो वह मजबूरी में पैदल चलने को मजबूर हुए। यात्री राकेश, रामकरन, सुशील ने बताया कि जाम लंबा देखते हुए मजबूरी में उन्हें पैदल चलना पड़ा। ताकि समय से वह अपने घर पहुंच सकें। आए दिन लगने वाला जाम बना मुसीबत : कानपुर सागर हाईवे पर आएदिन लगने वाला जाम लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। रोजाना लगने वाले जाम के कारण लोग खासे परेशान हो गए हैं। लोगों ने जाम की इस समस्या से निजात दिलाने की मांग उच्चाधिकारियों से की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.