मॉल में बिकेगा बुंदेलखंड के कठिया गेहूं का दलिया
संवाद सहयोगी भरुआ सुमेरपुर आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत विकास खंड क्षेत्र की महिला समूह
संवाद सहयोगी, भरुआ सुमेरपुर : आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत विकास खंड क्षेत्र की महिला समूहों की ओर से तैयार किए जा रहे उत्पादों को प्रशासन की पहल से मॉल तक पहुंचाने के लिए समझौते की पहल शुरू की गई है। उत्पादों की गुणवत्ता आदि बढ़ाने के लिए समूहों को अच्छी पैकिग आदि कराने के लिए दिशा निर्देश दिए गए हैं। अगर प्रशासन की यह पहल कारगर साबित हुई तो बुंदेलखंड का मशहूर कठिया गेहूं का दलिया, मूंग, पापड़, देसी चने का बेसन एवं हैंडलूम दिल्ली मुंबई के मॉल में तहलका मचाएगा।
आत्मनिर्भर भारत योजना के सामने को सच करने के लिए प्रशासन ने समूहों के उत्पादों को मॉल से समझौता कराकर महिला समूहों को मजबूत बनाने की पहल का शुभारंभ किया है। मंगलवार को खंड विकास अधिकारी अभिमंयु सेठ एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत सत्यप्रकाश गुप्ता ने महिला समूहों के साथ विकास खंड कार्यालय के सभागार में बैठक करके समूहों द्वारा तेयार किए जा रहे उत्पादों का अवलोकन करते हुए वृहद रूप से जानकारी हासिल की। महिला समूहों की मुखिया ने बताया कि बाजार मुहैया न होने के कारण लागत का सही दाम नहीं मिल पा रहा है। इससे दिक्कतें आ रही हैं। महिला समूहों की अध्यक्षता ने बताया कि समूह की महिलाएं कटिया गेहूं का दलिया देसी चने का बेसन, मूंगदाल के पापड़, हैंडलूम में दरी चादर, तकिया, बेडसीट के साथ जैविक खाद में वर्मी कंपोस्ट के अलावा मशरूम का उत्पादन कर रही है। महिला समूह के उत्पादों को देखकर दोनों अफसरों के समूह की महिलाओं ने कहा है कि उत्पादों की पैकिग में साफ सफाई का विशेष ध्यान देकर पैकिग को आकर्षण रूप प्रदान करें। समूह की एक दुकान कस्बे में खोलकर उत्पादों के लिए बाजार मुहैया कराने के साथ दिल्ली, मुंबई आदि महा नगरों में संचालित मॉल से समझौता कराकर समूहों के उत्पादों को महानगरों में बिकवाने के इंतजाम कराए जाएंगे। अधिकारियों की इस पहल पर महिला समूह की अध्यक्षों ने हर्ष जताते हुए कहा कि अगर उनका यह सपना सच हो गया। तो निश्चित है कि वह आत्मनिर्भर हो जाएगी। बैठक में टेढ़ा का शक्ति महिला समूह, पलक ग्रुप उजनेड़ी के मातारानी ग्रुप, इंगोहटा का शारदा माता ग्रुप एवं जाग्रति महिला समूह, पचखुरा का रोशनी समूह पोथिया का दया तिवारी, हैंडलूम, बिदोखर पुरई का मां दुर्गे ग्रुप शामिल रहा।