आयुष्मान भारत की भर्ती के लिए हुआ साक्षात्कार
जागरण संवाददाता, हमीरपुर : आयुष्मान भारत नेशनल हेल्थ प्रोटेक्शन मिशन के अंतर्गत जिले में अलग
जागरण संवाददाता, हमीरपुर : आयुष्मान भारत नेशनल हेल्थ प्रोटेक्शन मिशन के अंतर्गत जिले में अलग अलग पदों की भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित कलाम सभागार में साक्षात्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश समेत चार सदस्यीय टीम के लोगों ने आवेदन कर्ताओं का साक्षात्कार लिया। इस मौके पर सुबह से आवेदनकर्ताओं की भीड़ कलेक्ट्रेट में जमा होनी शुरू हो गई थी।
आयुष्मान भारत नेशनल हेल्थ प्रोटेक्शन मिशन के अंतर्गत डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम कोआर्डिनेटर, डिस्ट्रिक्ट इंफारमेशन सिस्टम मैनेजर व डिस्ट्रिक्ट ग्रिवांस मैनेजर के लिए एक एक पदों की भर्ती संविदा के रूप में की जानी थी। जिसके लिए जिले के कुल 108 लोगों ने अपने आवेदन पत्र दाखिल किए थे। इन आवेदन पत्रों को दाखिल करने वाले अभ्यर्थियों का शुक्रवार को कलाम सभागार में साक्षात्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश को अध्यक्ष नामित किया गया था। वहीं सदस्य के रूप में एडीएम विनय प्रकाश श्रीवास्तव, कोषाधिकारी दिनेश कुमार व प्रभारी मु. चिकित्साधिकारी डा.पीके ¨सह को नामित किया गया। जिसके चलते शुक्रवार की सुबह दस बजे से साक्षात्कार कार्यक्रम शुरू हुआ। सभी कमेटी के लोगों के द्वारा यह साक्षात्कार हुआ। 108 आवेदन कर्ताओं के सापेक्ष समाचार लिखे जाने कुल 42 लोगों का साक्षात्कार का कार्य पूर्ण हो चुका था। शेष अन्य लोगों का साक्षात्कार किया जा रहा है।