अंगदान का संकल्प लेकर युवाओं के लिए बने प्रेरणा
संवाद सूत्र, छानी : युवा शिक्षक व युवती ने मृत्यु के बाद शरीर के सभी जरूरी अंगों को दान करन
By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Dec 2018 11:22 PM (IST)Updated: Tue, 11 Dec 2018 11:22 PM (IST)
संवाद सूत्र, छानी : युवा शिक्षक व युवती ने मृत्यु के बाद शरीर के सभी जरूरी अंगों को दान करने का संकल्प लेकर युवाओं के लिए प्रेरणा बने हैं। अंगों के दान करने संबंधित रजिस्ट्रेशन कराने के बाद इनके घरों में नेक कार्य के लिए बधाई देने वालों को भीड़ है। क्षेत्र के बाधुर बुजुर्ग गांव निवासी रोहित ¨सह अभिनव प्रज्ञा पीजी कालेज में शिक्षक हैं। वहीं छानी खुर्द निवासी गरिमा ओमर ने आर्गन डोनर इंडिया में अपने शरीर के सभी अंगों को दान करने के लिए रजिस्ट्रेशन भी करवाया है। रोहित ¨सह सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। वह 10 बार रक्तदान भी कर चुके हैं। वहीं गरिमा ने कहा कि शुरू से ही लोगों की मदद करने में अच्छा लगता था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें