Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बालश्रम उन्मूलन और मानव तस्करी की दी जानकारी

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 30 Dec 2020 07:50 PM (IST)

    संवाद सूत्र कुरारा विकासखंड कार्यालय सभागार में एक्शन एड संस्था का प्रेरक प्रशिक्षण कार्यक्र

    Hero Image
    बालश्रम उन्मूलन और मानव तस्करी की दी जानकारी

    संवाद सूत्र कुरारा : विकासखंड कार्यालय सभागार में एक्शन एड संस्था का प्रेरक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बालश्रम उन्मूलन व मानव तस्करी के सम्बंध में जानकारी दी गई।

    एक्शन एड की जिला प्रभारी शिप्रा आर्या ने श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं व उनको प्राप्त करने के सम्बंध में विस्तृत जानकारी दी। बाल मजदूरी करने व भिच्छावृत्ति करने वाले लोगों को पेंसिल एप के बारे में बताया। इससे सरकार द्वारा सहायता दी जाती है। तथा बाल श्रम से मुक्ति कराने वाले एक परिवार को दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता शासन से पुनर्वासन के लिए दी जाती है। वहीं सहायक वीडीओ शिवनरेश ने बाल श्रम अधिनियम के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर बाल विकास की मुख्य सेविका शशिकला, पूर्व चैयरमेन माया बाल्मीक, सहित प्रेरक मौजूद रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें