गोष्ठियों का आयोजन कर छात्राओं को दी जानकारी
जागरण संवाददाता, हमीरपुर: स्काउट गाइड की जनपद स्तरीय रैली के दौरान नारी सुरक्षा सप्ताह
जागरण संवाददाता, हमीरपुर: स्काउट गाइड की जनपद स्तरीय रैली के दौरान नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत स्टेडियम में अपर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें छात्राओं को सुरक्षा संबंधी जानकारियां दी गई। इस मौके पर अंतराष्ट्रीय शूटर पुलिस विभाग की इंस्पेक्टर पद पर तैनात पदक विजेता डा. रंजना गुप्ता से छात्राओं को मिलवाया गया। उन्होंने छात्राओं को लक्ष्य पाने के संबंध में जानकारियां दी। आल इंडिया शू¨टग चैम्पियन शिप में 18 पदक, नेशनल शू¨टग में 22 व अंतराष्ट्रीय स्तर पर 11 पदक पाने वाली डा. रंजना ने छात्राओं को खासा प्रेरित किया। अपर पुलिस अधीक्षक लाला साहब यादव ने किसी भी तरह की परेशानी होने पर पुलिस की मदद लेने की सलाह दी। साथ ही छात्राओं को 1090 व डायल 100 के बारे मे भी जानकारी दी।
कुरारा : स्थानीय राजकीय इंटर कालेज कुरारा व राजकीय हाईस्कूल बेरी में नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत छात्राओं को सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने महिला हेल्पलाइन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी के दिशा निर्देश पर नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत थानाध्यक्ष गुलाब त्रिपाठी ने राजकीय इंटर कालेज कुरारा व राजकीय हाईस्कूल बेरी में कार्यशाला का आयोजन कर नारी सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी।
इसी प्रकार संवाद सहयोगी सरीला के अनुसार : पंडित दीनदयाल इंटर कालेज चिकासी व पंडित परमानंद इंटर कालेज मगरौल में बुधवार को चिकासी थाना पुलिस ने छात्राओं को महिला सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। महिला सुरक्षा सप्ताह पर दोनों कालेजों में थानाध्यक्ष चिकासी व रहमनियां में गोष्ठी का आयोजन किया गया। वहीं छात्राओं को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए सुरक्षा संबंधी जानकारी दी है।
मौदहा : पुलिस विभाग के नारी सशक्तिकरण सप्ताह के चलते बुधवार को कस्बा के निकट सुंदरलाल शिवहरे महाविद्यालय में आयोजित की गई गोष्ठी में पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को सुरक्षा के लिए जानकारी दी गई। बाद में छात्र-छात्राओं को क्षेत्र अधिकारी ने पुरस्कृत किया।