Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पति ने कुल्हाड़ी मार पत्नी का फोड़ा सिर

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 28 Nov 2021 06:41 PM (IST)

    संस राठ लिधौरा गांव निवासी रामसखी पत्नी महिपाल ने बताया कि उसका पति शराब पीने का आदि ह

    Hero Image
    पति ने कुल्हाड़ी मार पत्नी का फोड़ा सिर

    संस, राठ : लिधौरा गांव निवासी रामसखी पत्नी महिपाल ने बताया कि उसका पति शराब पीने का आदि है। आरोप लगाया कि किसी महिला के साथ उसके अवैध संबंध है। जिसको वह खर्च पानी देता है। बताया कि जिसके चलते उसने उसे घर से भगा दिया। वह 16 साल से अपने मायके गहरौली में बनी रही। बताया कि पांच माह पहले उसका पति उसे ले गया था। शनिवार की रात करीब 10 बजे उसका पति शराब के नशे आया और गाली गलौज करने लगा। जब उसने विरोध किया तो कुल्हाड़ी से हमला कर उसका सिर फोड़ दिया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं है। वहीं मझगवां थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज कर महिला का मेडिकल परीक्षण कराया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें