हाईस्कूल की छात्रा ने लगाई फांसी
संवाद सहयोगी, राठ : अंग्रेजी का पेपर बिगड़ने से परेशान हाईस्कूल की छात्रा रक्षा ने फांसी
संवाद सहयोगी, राठ : अंग्रेजी का पेपर बिगड़ने से परेशान हाईस्कूल की छात्रा रक्षा ने फांसी लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के अमगांव गांव निवासी भारत ¨सह की 15 वर्षीय पुत्री रक्षा जीआरवी इंटर कालेज में हाईस्कूल में पढ़ती है। अभी उसके तीन पेपर हो गए है। भारत ¨सह ने बताया कि गत दिनों पुत्री रक्षा का अंग्रेजी का पेपर खराब हो गया था। जिस वह परेशान थी। शुक्रवार शाम जब वह खेत चला गया और सूना घर पाकर उसने कमरे में रस्सी का फंदा बनाकर गले में डालकर झूल गई। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो होश उड़ गए। आनन फानन उसे फंदे से उतारा और सरकारी अस्पताल लाए। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक रक्षा घर में सबसे बड़ी थी। उसकी छोटी बहन मंजू कक्षा दो में पढ़ती है और चार साल का भाई देवराज है।
सेवानिवृत कर्मी ने दम तोड़ा
इसी प्रकार जलालपुर रोड निवासी सेवानिवृत 70 वर्षीय श्रीपाल शुक्रवार को कस्बे के एक गेस्टहाउस में खाना खाने गए थे। जहां पानी पीने के दौरान उसकी हालत बिगड़ गई और वहीं गिर गए। जिससे हड़कंप मच गया और उन्हें सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय सरसई से कुछ साल पहले रिटायर्ड हुए थे।