विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिना एसएमएस मशीन से धान कटाई कर रहा हार्वेस्टर सीज

By JagranEdited By:
Published: Thu, 22 Oct 2020 11:35 PM (IST)

संस भरुआ सुमेरपुर डीएम के निर्देश पर बिना एसएमएस मशीन के हार्वेस्टर से धान कटाई होने

बिना एसएमएस मशीन से धान कटाई कर रहा हार्वेस्टर सीज
बिना एसएमएस मशीन से धान कटाई कर रहा हार्वेस्टर सीज

संस, भरुआ सुमेरपुर : डीएम के निर्देश पर बिना एसएमएस मशीन के हार्वेस्टर से धान कटाई होने पर नायब तहसीलदार ने उसे सीज कर दिया। साथ ही नियमों का पालन करने की बात कही।

प्रशासन ने धान कटाई में हार्वेस्टर के साथ एसएमएस मशीन से कटाई अनिवार्य कर दी गई है। गुरुवार को टेढ़ा गांव में पंजाब से आई एक हार्वेस्टर मशीन बिना एसएमएस के किसानों की धान कटाई में जुटी थी। इसकी भनक प्रशासन को लग गई। डीएम ज्ञानेश्वर त्रिपाठी के निर्देश पर गांव पहुंचे नायब तहसीलदार प्रमित सचान ने धान कटाई में जुटी मशीन को सीज कर दिया है। हार्वेस्टर गांव के किसान बरदानी कुशवाहा के खेत में चल रहा है। हार्वेस्टर को सीज करके पुलिस के सिपुर्द किया गया है। पुलिस ने हार्वेस्टर को कब्जे में लेकर फैक्ट्री एरिया पुलिस चौकी में खड़ा कराया है।