विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में हमीरपुर की 'महुआ' बर्फी की घुली मिठास, विदेशी मेहमान हुए फिदा

Published: Wed, 30 Sep 2026 01:04 PM (IST)

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में हमीरपुर की महुआ बर्फी ने अपनी मिठास बिखेरी, जहाँ डेढ़ क्विंटल से अधिक की बिक्री हुई और विदेशी मेहमानों ने भी इसे खूब पसंद किया।

उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में हमीरपुर की 'महुआ' बर्फी की घुली मिठास।

उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में हमीरपुर की 'महुआ' बर्फी की घुली मिठास।

HighLights

  1. यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में हमीरपुर की महुआ बर्फी की धूम।

  2. डेढ़ क्विंटल से अधिक बर्फी बिकी, दो क्विंटल के ऑनलाइन ऑर्डर मिले।

  3. विदेशी मेहमानों ने बुंदेलखंडी व्यंजनों को खूब सराहा, शुगर फ्री होने से पसंद।

जागरण संवाददाता, हमीरपुर। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में बुंदेलखंड के हमीरपुर की महुआ बर्फी अपनी मिठास फैला रही है। जनपद के गिरवर धाम राठ की लजीज मिठाई के साथ ही डुबरी फरा व सन्नाटा इस ट्रेड शो में लोगों की पहली पसंद बना है।

पांच दिनों में डेढ़ क्विंटल से अधिक महुआ बर्फी बिक चुकी है। जबकि दो क्विंटल महुआ बर्फी के लिए आनलाइन आर्डर भी मिल चुका है। अफ्रीका, जापान सहित करीब सात देशों के लोगों ने सुगर फ्री होने के चलते इस बर्फी को खूब पसंद किया। इस बर्फी का स्वाद चखकर विदेशी मेहमान भी बुंदेलखंडी इस व्यंजन के दीवाने हो गए हैं।

ओडीओसी योजना के जरिए पहली बार हमीरपुर जिले के गिरवर धाम राठ की महुआ बर्फी लकी लांच ट्रेड शो में लोगों के बीच अपनी मिठास बिखेर रही है। महुआ बर्फी का स्टाल जिला उद्योग केंद्र से जुड़े आनंद कुमार राठ ने लगाया है।

इसके साथ ही बलराम दादी ने बुंदेलखंड का डुबरी फरा व सन्नाटा का स्टाल लगाया है। उपायुक्त उद्योग जयश्री तिवारी ने बताया कि ग्रेटर नोएडा में लगे हमीरपुर की महुआ बर्फी व डुबरी फरा व सन्नाटा को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का शुभारंभ हो गया है। 25 से 29 सितंबर तक चले इस पांच दिवसीय आयोजन का उद्घाटन गृहमंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने किया था।

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश पुलिस ने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में जीता 'बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड' की हैट्रिक

इस ट्रेड शो में एमएसएमई, हस्तशिल्प, खेती, डिफेंस, ईवी और आटी सेक्टर एक मंच पर नजर आ रहे हैं। जिसमें 2400 प्लस प्रदर्शकों, 85 देशों के इंटरनेशनल खरीदारों और ओडीओपी उत्पादों के साथ यह आयोजन यूपी के कारोबार और निवेश को नई दिशा देने वाला होगा।

ग्रेटर नोएडा में आयोजित किए गए इंडिया एक्सपोर्ट मार्ट में हमीरपुर की महुआ बर्फी की अच्छी खासी मांग रही है। करीब दो क्विंटल बर्फी की आनलाइन बुकिंग हुई है। छह से सात देशों के लोगों ने इसे पसंद किया है। विदेशी मेहमान इस बर्फी को खाकर बुंदेलखंड के व्यंजन की तारीफ कर रहे हैं। इसके साथ ही डुबरी फरा और सन्नाटा भी पसंद किया गया।
- जयश्री तिवारी, उपायुक्त उद्योग