हमीरपुर में पत्नी को वीडियो कॉल कर युवक ने लगाई फांसी, महिला के बताने से पहले चली गई जान
हमीरपुर में पत्नी के मायके से वापस न आने पर एक युवक ने उसे वीडियो कॉल कर घर में फंदा ...और पढ़ें

इकलौते बेटे की मौत से परिवार सदमे में है।
HighLights
युवक ने पत्नी को वीडियो कॉल कर जान दी।
पत्नी के मायके से न लौटने पर था परेशान।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा जांच शुरू की।
जागरण संवाददाता, हमीरपुर। पत्नी के मायके से वापस न आने पर परेशान युवक ने गुरूवार की रात पत्नी को वीडियो कॉल कर घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब तक बहू ने ससुराल को सूचना दी, तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। इकलौते बेटे की मौत से स्वजन रो-रोकर बेहाल है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
कुरारा थाना क्षेत्र के मंगलपुर गांव निवासी 32 वर्षीय चंद्रभान निषाद पुत्र बलवीर ने बीती गुरुवार रात करीब दस बजे घर सूना पाकर फंदा लगा जान दे दी। दिवंगत के पिता ने बताया कि इकलौते बेटे की शादी मौदहा क्षेत्र के रीवन गांव निवासी साधना के साथ हुई थी।
डेढ़ वर्ष पूर्व दोनों के बीच विवाद के बाद बहू साधना सात वर्षीय बेटे राजन को लेकर मायके चली गई थी। बीते 19 अक्टूबर को बेटा चंद्रभान पत्नी को लेने ससुराल गया था। लेकिन वह उसके साथ वापस नहीं आई। गुरूवार को घटना के समय वह खेत पर थे।
रात करीब दस बजे बहू का फोन आया कि चंद्रभान फंदा लगा रहा है। सूचना मिलते ही वह घर पहुंचे लेकिन तब तक बेटे की मौत हो चुकी थी। बेटी की मौत के बाद मां चुनूबादी व स्वजन रो-रोकर बेहाल है। बेटा मजदूरी कर घर में हाथ बंटता था। थानाध्यक्ष प्रिंस दीक्षित ने बताया कि युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है स्वजन ने बताया कि युवक शराब के नशे था। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है।
