विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हमीरपुर: तीन चालान कटने से नाराज युवक ने वायरल किया बिना हेलमेट पुलिसकर्मियों का वीडियो, CO ने लिया एक्शन

Published: Sat, 25 Jul 2026 11:15 AM (IST)

तीन बार चालान कटने से नाराज एक युवक ने बिना हेलमेट बाइक चला रहे पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल कर दिया। ...और पढ़ें

प्रचलित वीडियो को संज्ञान में लेते हुए सीओ यातायात ने किया चालान। फोटो- वीडियो ग्रैब

प्रचलित वीडियो को संज्ञान में लेते हुए सीओ यातायात ने किया चालान। फोटो- वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. युवक ने बिना हेलमेट पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल किया।

  2. तीन बार चालान कटने से नाराज था युवक।

  3. यातायात पुलिस ने वायरल वीडियो पर चालान काटा।

जागरण संवाददाता, हमीरपुर। यातायात नियमों के उल्लंघन पर तीन बार चालान कटने से नाराज एक युवक ने बिना हेलमेट बाइक चला रहे पुलिस कर्मियों का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित कर दिया। युवक ने नियमों के समान रूप से पालन कराने की मांग उठाते हुए वीडियो इंटरनेट पर साझा किया। जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया।

शुक्रवार को इंटरनेट में प्रचलित वीडियो में बिना हेलमेट के बाइक पर जा रहे दो पुलिस कर्मी अनिल कुमार वर्मा व विवेक तिवारी राठ मार्ग की ओर जा रहे थे। तभी यातायात नियमों के उल्लंघन पर तीन बार चालान कटने से नाराज एक युवक ने बिना हेलमेट बाइक चला रहे पुलिस कर्मियों वीडियो बना लिया।

वीडियो में बिना हेलमेट बाइक पर सवार पुलिसकर्मी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो बनाए जाने की जानकारी मिलने पर पुलिसकर्मी मौके से बाइक लेकर चले गए। मामले का वीडियो इंटरनेट पर प्रचलित होने के बाद पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक के निर्देश पर यातायात पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया।

यह भी पढ़ें- उरई में पुलिस मुठभेड़: तीन अंतरजनपदीय चोर पकड़े गए, दो को लगी गोली

सीओ यातायात मंजू पांडेय ने बताया कि प्रचलित वीडियो को संज्ञान में लेते हुए बिना हेलमेट बाइक चलाने का चालान किया गया है। उन्होंने कहा कि यातायात नियम सभी के लिए समान हैं और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाती रहेगी।