अवैध परिवहन व ओवर लोड में आधा दर्जन डंपर सीज
शासन के निर्देश पर अबैध खनन व ओवर लोड़ के
By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Nov 2019 10:40 PM (IST)Updated: Mon, 25 Nov 2019 06:04 AM (IST)
संवाद सहयोगी, चरखारी (महोबा) : शासन के निर्देश पर अबैध खनन व ओवर लोड़ के रोकने के लिए चलाए गए अभियान में रिवाई कबरई मार्ग से आधा दर्जन डंपरों को बिना वैध परिवाहन प्रपत्र व ओवर लोड पा कर सीज किया गया।
अभियान में एसडीएम राजेश कुमार यादव व सीओ दिनेश कुमार यादव ने संयुक्त चेंकिग अभियान चलाया। इस दौरान टोल बचाने के लिए अधिकांश डंपर चालक रिवई कबरई मार्ग से मुस्करा होकर वाया हमीरपुर कानपुर के लिए जाते हैं। अधिकारियों ने इसी मार्ग पर जांच करते हुए विना एमएम-11 के ओवर लोड ट्रकों को पकड़ कर सीज किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें