Move to Jagran APP

उत्कृष्ट कार्य करने वाले समूह को किया सम्मानित

संस भरुआ सुमेरपुर कस्बे के गायत्री तपोभूमि परिसर में ब्लाक स्तरीय किसान मेला का आयोजन किय

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Jan 2021 07:30 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jan 2021 07:30 PM (IST)
उत्कृष्ट कार्य करने वाले समूह को किया सम्मानित
उत्कृष्ट कार्य करने वाले समूह को किया सम्मानित

संस, भरुआ सुमेरपुर : कस्बे के गायत्री तपोभूमि परिसर में ब्लाक स्तरीय किसान मेला का आयोजन किया गया। यहां किसानों को संबोधित करते हुए सदर विधायक युवराज सिंह ने कहा, विपक्षी दलों के नेता आंदोलन को हवा दे रहे हैं। किसानों को गुमराह होने की जरूरत नहीं है। किसानों को परंपरागत खेती को छोड़कर वैज्ञानिक आधार पर खेती करनी चाहिए। खेती के साथ किसान पशुपालन, बागवानी एवं सब्जी का उत्पादन बढ़ाएं।

loksabha election banner

विधायक ने इंगोहटा के प्रगतिशील किसान रामकिशोर सिंह परिहार को ट्रैक्टर की चाबी सौंपने के बाद उत्कृष्ट कार्य करने पर महिला समूह की अध्यक्षों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। किसान मेले को जिला कृषि अधिकारी डॉ. सरस तिवारी, परियोजना निदेशक चित्रसेन सिंह, कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसपीएस सोमवंशी, डॉ. एसपी सोनकर, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज सचान, इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक आकाश चौबे ने संबोधित किया। इस मौके पर एक दर्जन विभागों ने स्टाल लगाकर विभिन्न उत्पादों की जानकारियां दी. इस मौके पर किसान नेता सुरेश शुक्ला, रणवीर सिंह, अरिमर्दन सिंह, श्याम धुरिया, विक्रम सिंह, उदय सिंह भदौरिया, मृत्युंजय यादव, अजित शुक्ला, गजेंद्र सिंह, ओमप्रकाश, महेश प्रसाद, विनोद सचान, रमेश शुक्ला, दया तिवारी, जानकी, नीलम सिंह मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.