Move to Jagran APP

हमीरपुर में रंगोली व नृत्य प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई कला

रंगोली व नृत्य प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई कलारंगोली व नृत्य प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई कलारंगोली नृत्य

By JagranEdited By: Published: Thu, 26 Nov 2020 11:35 PM (IST)Updated: Thu, 26 Nov 2020 11:35 PM (IST)
हमीरपुर में रंगोली व नृत्य प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई कला
हमीरपुर में रंगोली व नृत्य प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई कला

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : मुख्यालय स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति अभियान के क्रम में रंगोली प्रतियोगिता समेत नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी करते हुए कला का प्रदर्शन किया।

loksabha election banner

जीआइसी में आयोजित हुई मिशन शक्ति अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने महिला सशक्तीकरण से संबंधित विभिन्न प्रकार की रंगोलियां तैयार कीं और उसमें स्लोगन भी लिखें। इसका निर्णायक मंडल के द्वारा विधिवत निरीक्षण किया गया। अच्छी रंगोली तैयार करने वाली छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। वहीं, नृत्य प्रतियोगिताओं मे भी छात्राओं ने देसी पारिधान धारण करते हुए नृत्य प्रतियोगिता में शामिल होकर अपनी प्रतिभा दिखाई। नृत्य प्रतियोगिता में ललिता, सलोनी, कंचन अनुरागी, खुशी गुप्ता ने प्रतिभाग किया। वहीं, रंगोली प्रतियोगिता में हिमांशी अनुरागी, आरती, दीपाली निषाद, स्नेहा निषाद ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य सरस्वती देवी, नीना पांडेय, नेहा गुप्ता, आरती सक्सेना, शिवांगी स्वर्णकार, मंजुलता गुप्ता, अंजना खरे व समस्त स्टाफ मौजूद रहा। भाषण में जितेंद्र और क्विज में रोहन ने मारी बाजी

संविधान दिवस पर जीआइसी में प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। इसमें भारतीय संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला गया। प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित भी किया गया।

जीआइसी के प्रधानाचार्य डॉ. योगेश ज्ञानी ने कहा, लोकतंत्र में संविधान के अनुसार शासन प्रशासन चलता है और इसकी महत्ता को ध्यान में रखते हुए हमें अधिकार व कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहना चाहिए। भाषण प्रतियोगिता में कक्षा नौ के छात्र जीतेंद्र कुमार प्रथम स्थान स्थान, चंद्रकांत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता में रोहन कुमार ने प्रथम, कृष्ण नरायण ने द्वितीय स्थान पाया। गोष्ठी में राजेंद्र कुमार प्रजापति, बाबूराम कनौजिया, ब्रजनंदन सिंह, रामकरण सिंह, सौरभ पांडेय, जीतेंद्र कुमार, रोहित दीक्षित समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

वहीं बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भी संविधान दिवस के मौके पर विधानसभा स्तरीय विचार गोष्ठी आयोजित की। इसमें संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला गया। बसपाइयों ने आंबेडकर पार्क पहुंचकर उनकी प्रतिमा में माल्यार्पण भी किया। इस मौके पर लल्लू प्रसाद निषाद, जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह अहिरवार, सत्येंद्र कुमार, गिरजाशंकर, विनय आदि रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.