Move to Jagran APP

नागपुर से आई गांधी प्रतिमा, दो अक्टूबर को होगा अनावरण

जागरण संवाददाता हमीरपुर नगर पालिका की ओर से मुख्यालय स्थित गांधी पार्क का कायाकल्प करा

By JagranEdited By: Published: Sun, 27 Sep 2020 05:33 PM (IST)Updated: Sun, 27 Sep 2020 05:33 PM (IST)
नागपुर से आई गांधी प्रतिमा, दो अक्टूबर को होगा अनावरण
नागपुर से आई गांधी प्रतिमा, दो अक्टूबर को होगा अनावरण

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : नगर पालिका की ओर से मुख्यालय स्थित गांधी पार्क का कायाकल्प कराया जा रहा है। इस वर्ष पुरानी गांधी प्रतिमा नहीं बल्कि नागपुर से आई पांच फीट की गांधी प्रतिमा पर दो अक्टूबर को माल्यार्पण किया जाएगा। प्रतिमा का अनावरण दो अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति द्वारा किया जाएगा। रविवार की शाम नगर पालिका चेयरमैन कुलदीप निषाद व ईओ संजीव शाक्य ने निर्माणाधीन पार्क का निरीक्षण किया।

loksabha election banner

नगर पालिका के चेयरमैन कुलदीप निषाद ने बताया कि पार्क में नागपुर से आई पांच फीट की गांधी प्रतिमा लगाई जा रही है। जिसका अनावरण दो अक्टूबर को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पार्क में खूबसूरत लाइटें व आकर्षक साज सज्जा लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगी। कहा, प्रतिमा के चारों ओर रंग बिरंगी लाइटें रहेंगी जो उसकी खूबसूरती को बढ़ाएंगी। इसका अनावरण केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के हाथों आगामी दो अक्टूबर को किया जाएगा। पार्क में की गई है बैठने की उत्तम व्यवस्था

गांधी पार्क के सुंदरीकरण के दौरान बैठने के भी उत्तम व्यवस्था की गई है। आकर्षक बेंच बनाई गई हैं। इसके साथ ही पूरे पार्क में खूबसूरत घास भी लगाई जाएगी। आगे आने वाले समय में यह पार्क लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनेगा। उन्होंने बताया कि प्रतिमा का अनावरण भव्य तरीके से किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.