Move to Jagran APP

बाढ़ से ग्रामीणों को किया गया अलर्ट

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : अचानक यमुना व बेतवा नदियों के बढ़ रहे जल स्तर को लेकर बाढ़

By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Sep 2018 11:24 PM (IST)Updated: Sun, 02 Sep 2018 11:24 PM (IST)
बाढ़ से ग्रामीणों को किया गया अलर्ट
बाढ़ से ग्रामीणों को किया गया अलर्ट

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : अचानक यमुना व बेतवा नदियों के बढ़ रहे जल स्तर को लेकर बाढ़ के आसार तेज दिखने लगे हैं। वहीं माताटीला बांध से छोड़े गए पांच लाख क्यूसिक मीटर पानी के आने से नदी का जल स्तर और भी ज्यादा बढ़ने की संभावना है। जिसके मद्देनजर डीएम ने सभी अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक करते हुए नदी किनारे रहने वाले ग्रामीणों को एलर्ट करने को कहा है। जिस पर एसडीएम व सीओ सदर ने मुख्यालय के केसरिया डेरा, डिग्गी, फूलारानी आदि क्षेत्रों में जाकर ग्रामीणों को बाढ़ के प्रति एलर्ट किया है और नदी के जल स्तर का भी जायजा लिया है।

loksabha election banner

रविवार को अचानक यमुना व बेतवा नदी का जल स्तर बढ़ गया। जिससे जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। डीएम आरपी पांडेय ने आवश्यक बैठक बुलाकर सभी अधिकारियों को बाढ़ से निपटने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने अपने क्षेत्रों में नदी किनारे बसने वाले लोगों पर नजर रखे और उन्हें एलर्ट कर दें। प्रशासन की माने तो पानी और भी आ सकता है। बेतवा नदी के जल स्तर बढ़ने से यमुना में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। एसडीएम सदर अजीत परेश व सीओ आरके उपाध्याय व शहर कोतवाल शैल कुमार ¨सह ने रविवार की शाम ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को बाढ़ आने की संभावना बताते हुए उन्हें अलर्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि कोई मचान आदि बनाकर न रहे। प्रशासन उनके साथ है। इसके साथ ही बाढ़ चौकियों को भी खोलने का प्रबंध कर दिया गया है। प्रशासन के द्वारा बाढ़ से निपटने की सारी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। वहीं बड़े देव बाबा मंदिर के पास बाढ़ के पानी की निकासी के लिए तीन पं¨पग सेट भी लगा दिए गए हैं। ताकि नाले के सहारे पानी शहर के अंदर न आ सके।

दोपहर तीन बजे यमुना का जल स्तर 95.170 व बेतवा का 95.600 दर्ज किया गया। केंद्रीय जल आयोग बोर्ड के कुशल कार्य सहायक राम सहाय ने बताया कि दोनों नदियों का जल स्तर सात से आठ सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। सोमवार को बेतवा का जल स्तर एक मीटर तक बढ़ने की संभावना जताई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.