हादसों में दो महिला समेत पांच घायल
संस मौदहा गांव गहबरा से आपे सवारियां लेकर खंडेह जाते समय रीवन खंडेह के बीच पलट गई।
By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Oct 2021 07:59 PM (IST)Updated: Thu, 21 Oct 2021 07:59 PM (IST)
संस, मौदहा : गांव गहबरा से आपे सवारियां लेकर खंडेह जाते समय रीवन खंडेह के बीच पलट गई। आपे में बैठीं खंडेह निवासी गिरजा, गोहलो कुशवाहा सहित चालक अंकित दुबे घायल हो गए। तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। अंकित को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दूसरी घटना में राकेश निवासी तिन्दुही बीती रात छत पर टहलते वक्त गिर गया। घरवालों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत चिताजनक होने पर चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इसी तरह ग्राम अरतरा निवासी राजेश बुधवार शाम ऊंचाई से गिरने पर गंभीर घायल हो गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें