खदान संचालक से विवाद के बाद किसान की हत्या
संवाद सहयोगी, भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर) : खदान संचालक से विवाद के बाद क्षेत्र के एक किसान की
संवाद सहयोगी, भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर) : खदान संचालक से विवाद के बाद क्षेत्र के एक किसान की हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह उसका शव रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में मिला। परिजनों ने खदान संचालक पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
देवगांव निवास मकभान सिंह उर्फ लाला (38) पुत्र गंगा सिंह का किसी बात को लेकर पास ही स्थित पत्यौरा खदान के संचालक से विवाद हो गया था। जगत सिंह उर्फ पप्पू के मुताबिक विवाद के बाद खदान संचालक भाई मकभान सिंह को चार पहिया वाहन में डालकर पत्यौरा की तरफ ले गए थे। सुबह किसान का शव क्षत विक्षत अवस्था में रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिला। जानकारी पर थोड़ी ही देर में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। जगत सिंह ने खदान मालिकान पर भाई की हत्या कर शव ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष के मुताबिक तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।