खेत गया किसान मिला बेहोश, गई जान
संस भरुआ सुमेरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चंद्रपुरवा बुजुर्ग में शुक्रवार को सुबह खेतों की
By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Jan 2021 07:52 PM (IST)Updated: Fri, 08 Jan 2021 07:52 PM (IST)
संस, भरुआ सुमेरपुर : थाना क्षेत्र के ग्राम चंद्रपुरवा बुजुर्ग में शुक्रवार को सुबह खेतों की रखवाली करने गए वृद्ध किसान खेत में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर स्वजन ने उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
चंद्रपुरवा बुजुर्ग निवासी 60 वर्षीय हरिप्रसाद साहू शुक्रवार सुबह खेतों की रखवाली करने की बात कहकर घर से निकले थे। खेतों में इसको बेहोशी की हालत में देखकर ग्रामीणों ने स्वजन को अवगत कराया। सूचना पाकर आए स्वजन उपचार के लिए सदर अस्पताल लेकर आए। यहां पर चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतक की मौत सर्दी लगने मौत होने की संभावना जताई जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें