हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर किसान की मौत
संवाद सहयोगी, भरुआ सुमेरपुर : थाना क्षेत्र के पत्योरा में बीती रात जंगली पशुओं से फसलों को ब
संवाद सहयोगी, भरुआ सुमेरपुर : थाना क्षेत्र के पत्योरा में बीती रात जंगली पशुओं से फसलों को बचाने के लिए लगाई गई तार बड़ी में करंट फैलते समय एक किसान को हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ जाने से मौत हो गई। घटना का पता सुबह लग सका। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
पत्योरा गांव निवासी राम¨सह निषाद 48 भूमिहीन किसान था। यह बड़े काश्तकारों की खेती बटाई में लेकर खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता था। इस वर्ष इसने गांव के राजा ¨सह का खेत बटाई पर ले रखा था। इसमें उसने मूंगफली की फसल बो रखी थी। शुक्रवार की शाम यह घर से खाना खाने के बाद फसल की रखवाली करने के लिए खेत पर गया था। जंगली पशुओं से फसल को बचाने के लिए खेतों में की गई तारबाड़ी में करंट दौड़ाने के लिए यह हाईटेंशन लाइन के तार में कटिया डाल रहा था। तभी करंट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। घटना का पता लोगों को सुबह खेतों की तरफ जाने पर चल सका। सूचना गांव में पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी सूर्यकली का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उसके दो पुत्र तथा चार पुत्रियां हैं। एक लड़की का विवाह हो गया है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजय ¨सह यादव ने बताया कि वह भूमिहीन किसान था। वह खेती बटाई में लेने के अलावा गांव के ओमकार दास त्रिपाठी के नलकूप की रखवाली का कार्य करता था। घटना करंट लगने से ही हुई है। क्योंकि उसका शव हाईटेंशन लाइन के नीचे पड़ा हुआ था। जिस जगह पर घटना हुई है। वहां पर विद्युत तार भी बहुत नीचे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।