Move to Jagran APP

लॉकडाउन-4 के बाद अनलॉक-1 से खिले चेहरे

लॉक डाउन-4 के बाद अनलॉक-1 से खिले कई चेहरेलॉक डाउन-4 के बाद अनलॉक-1 से खिले कई चेहरेलॉक

By JagranEdited By: Published: Sun, 31 May 2020 07:54 PM (IST)Updated: Mon, 01 Jun 2020 06:10 AM (IST)
लॉकडाउन-4 के बाद अनलॉक-1 से खिले चेहरे
लॉकडाउन-4 के बाद अनलॉक-1 से खिले चेहरे

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से लॉकडाउन को धीरे-धीरे खोलने को लेकर होटल, रेस्टोरेंट व मॉल आदि के संचालन की अनुमति दी गई है। इसके बाद प्रदेश सरकार द्वारा भी इन्हें आठ जून से संचालित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। जानकारी होते ही मॉल, रेस्टोरेंट संचालन की तैयारियां शुरू कर दी गई। मुख्यालय स्थित एक मॉल को सैनिटाइज किया गया। वहीं, रेस्टोरेंट में धूल खा रही टेबलों की सफाई के साथ संचालक व्यवस्थाओं में जुट गए हैं। इसके अलावा यहां काम करने वाले कर्मचारियों को भी मालिकों को भी फोन करके बुलाया गया है। वहीं, एक जून से स्थानीय बाजार खुलने को लेकर व्यापारी जिला प्रशासन के आदेशों के इंतजार में हैं। धीरे-धीरे लौटेगी रेस्टोरेंट में रौनक

loksabha election banner

मुख्यालय स्थित दीक्षित स्वीट्स व रेस्टोरेंट संचालक बल्लू दीक्षित का कहना है कि आठ जून से भले ही रेस्टोरेंट खोले जाने की अनुमति दे दी गई है। लोगों का यहां आना धीरे-धीरे शुरू होगा। क्योंकि, लोगों के मन में इतना भय बैठ गया है कि वह रेस्टोरेंट में बैठकर खाने के बजाय घर में खाना पसंद करेगा। वह लोगों के आने की उम्मीद के साथ रेस्टारेंट संचालन की तैयारी कर रहे हैं। गाइड लाइन के अनुसार करेंगे संचालन

गोपाल स्वीट व रेस्टोरेंट के निखिल का कहना है कि लोगों के खाने-पीने का सामान तैयार करने वाले कारीगरों को फोन कर बुलाया है। साथ ही साफ सफाई का काम भी आठ जून तक पूरा करा लिया जाएगा। प्रशासन की गाइडलाइन के आधार पर संचालन किया जाएगा। साथ ही शारीरिक दूरी का पालन कराने की भी व्यवस्था की जाएगी। खाने की समस्या से मिलेगा छुटकारा

मुख्यालय में कचहरी रोड स्थित होटल संचालक नीरज कुमार का कहना है कि लॉकडाउन के दौरान जहां काम करने वाले कर्मचारियों व कारीगरों के सामने आर्थिक परेशानियां आई है। वहीं, लोगों को खाने पीने की भी दिक्कतें हुई है। अब अनलॉक-1 में होटल संचालन की अनुमति से इन परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। शारीरिक दूरी के साथ होगा मॉल संचालन

मुख्यालय स्थित मॉल के मैनेजर नवीन कुमार के अनुसार यहां काम करने वाले 30 कर्मचारियों को बुलाया गया है। साथ ही सैनिटाइज करा सामान लगवाने का काम शुरू कर दिया है। प्रशासन के निर्देशानुसार शारीरिक दूरी का पालन कराते हुए मॉल संचालन किया जाएगा। आज से सभी मार्गो पर दौड़ेंगी रोडवेज की 72 बसें

अनलॉक-1 शुरू होते ही सरकार ने लोगों को काफी राहत दे दी। तीन माह से बंद रोडवेज की बसों के थमे चक्के सोमवार से यात्रियों के लिए चलेंगे। इसकी जानकारी राठ डिपो के एआरएम राजकुमार ने दी। बताया कि सोमवार सुबह 5 बजे से पूर्व की तरह बसों का विभिन्न रूटों पर संचालन शुरू हो जायेगा। बताया कि राठ से बनारस, कर्वी, झांसी, कानपुर, लखनऊ, कौशाम्बी, उतरौला आदि मार्गो पर रोडवेज की 72 बसें सवारियों को लेकर दौड़ेंगी। बसों में शारीरिक दूरी और सरकार की गाइड लाइन का पालन कराया जाएगा। वहीं, हमीरपुर डिपो के एआरएम राजेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्यालय से 63 बसों का संचालन किया जाएगा। चालक व परिचालक के पास सैनिटाइजर मौजूद रहेगा। साथ ही यात्रियों को मास्क व गमछा बांधना जरूरी होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.