अबीर गुलाल उड़ाकर देवी भक्तों ने मां दुर्गा को दी विदाई
अबीर गुलाल उड़ाकर देवी भक्तों ने मां दुर्गा को दी विदाईअबीर गुलाल उड़ाकर देवी भक्तों ने मां दुर्गा को दी विदाईअबीर गुलाल उड़ाकर देवी भक्तों ने मां दुर्गा को दी विदाईअबीर गुलाल उड़ाकर देवी भक्तों ने मां दुर्गा को दी विदाईअबीर गुलाल उड़ाकर देवी भक्तों ने मां दुर्गा को दी विदाईअबीर गुलाल उड़ाकर देवी भक्तों ने मां दुर्गा को दी विदाईअबीर गुलाल उड़ाकर देवी भक्तों ने मां दुर्गा को दी विदाईअबीर गुलाल उड़ाकर देवी भक्तों ने मां दुर्गा को दी विदाईअबीर गुलाल उड़ाकर देवी भक्तों ने मां दुर्गा को दी विदाईअबीर गुलाल उड़ाकर देवी भक्तों ने मां दुर्गा को दी विदाईअबीर गुलाल उड़ाकर देवी भक्तों ने मां दुर्गा को दी विदाईअबीर गुलाल उड़ाकर देवी भक्तों ने मां दुर्गा को दी विदाईअबीर गुलाल उड़ाकर देवी भक्तों ने मां दुर्गा को दी विदाईअबीर गुलाल उड़ाकर देवी भक्तों ने मां दुर्गा को दी विदाईअबीर गुलाल उड़ाकर देवी भक्तों ने मां दुर्गा को दी विदाई
जागरण संवाददाता, हमीरपुर : देवी भक्तों ने सोमवार को मां दुर्गा को अबीर गुलाल उड़ाकर नम आंखों से विदाई दी। दुर्गा विसर्जन में देवी भक्तों की अच्छी खासी भीड़ उमड़ी। दोपहर बाद शहर में दुर्गा विसर्जन का आयोजन किया गया। जगह जगह देवी भक्तों ने विसर्जन में शामिल लोगों को जलपान व शरबत बांटा। वहीं डीजे की धुनों में युवा व युवतियां जमकर थिरकीं। देवी भक्तों ने मां दुर्गा की प्रतिमा में पुष्पवर्षा भी की। अंत में शंकरी पीपर के पास बेतवा नदी की तलहटी में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
नवरात्र के बाद सोमवार को देवी भक्तों ने मां दुर्गा की प्रतिमाओं का नम आंखों से विसर्जन किया। दोपहर बाद शहर के विभिन्न स्थानों में सजाई गई दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन जुलूस निकाला गया। शहर के सुभाष बाजार, खालेपुरा, शिवाजी नगर समेत तमाम स्थानों में सुबह के समय हवन पूजन के साथ दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन जुलूस उठाया गया। यह विसर्जन जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ शंकरी पीपर के पास बेतवा नदी की तलहटी में पहुंचा जहां पर देवी भक्तों ने मां दुर्गा की आरती के साथ उनकी प्रतिमाओं का विसर्जन किया।
विसर्जन जुलूस में तैनात रहा भारी पुलिस बल : मां दुर्गा के विसर्जन जुलूस में किसी भी प्रकार की कोई समस्या व बवाल न हो सके। इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया। प्रत्येक मूर्ति के साथ एक एसआई व चार सिपाहियों को लगाया गया था। ताकि पूरी सुरक्षा व्यवस्था व शांतिपूर्ण माहौल में दुर्गा विसर्जन हो सके। कानपुर सागर हाइवे पहुंचते जुलूस में शामिल डीजे व ढोल नगाड़ों को वापस कर दिया गया। महिलाएं व बच्चों को भी वापस कर दिया गया। ताकि हाइवे में किसी भी प्रकार की कोई घटना न घटे
देवी प्रतिमाओं की हुई आरती
विसर्जन में शामिल मां दुर्गा की प्रतिमाओं का जगह जगह भक्तों के द्वारा आरती की गई और मां के ऊपर पुष्पवर्षा करते हुए उनका आशीर्वाद लिया गया। इस दौरान देवी भक्तों ने जुलूस में शामिल सभी लोगों को जलपान भी कराया। कहीं पर हलवा पूड़ी बांटा गया तो कहीं पर लोगों ने शरबत बांटकर लोगों का गला तर किया। वहीं देवी भक्तों ने जमकर अबीर गुलाल उड़ाते हुए जय माता दी के नारे लगाए।
डीजे की धुन में जमकर थिरके युवा व युवतियां
मां दुर्गा के विसर्जन में बज रहे डीजे की धुनों में जमकर युवा व युवतियां थिरकें। इसके साथ ही जुलूस में शामिल घोड़ों ने भी ढोल नगाड़ों पर डांस किया जो कि लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा। युवाओं का जोश अलग ही देखने को मिल रहा था। इस जुलूस में युवाओं ने डीजे के साथ तिरंगा को भी लगाया था। जिससे देशभक्ति का भी रंग देखने को मिला।