जिले को मिलीं दो और नई एंबुलेंस
जागरण संवाददाता, हमीरपुर : जनपदवासियों को दो नई एएलएस एंबुलेंस (एडवांस लाइफ सपोर्ट) का तोह
जागरण संवाददाता, हमीरपुर : जनपदवासियों को दो नई एएलएस एंबुलेंस (एडवांस लाइफ सपोर्ट) का तोहफा मिला है। जिन्हें बुधवार को सीएमओ कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। साथ ही जनपद के बेड़े में एएलएस एंबुलेंस की संख्या चार हो जाएगी। 108 और 102 एंबुलेंस सहित कुल 33 एंबुलेंस सेवाओं का बेड़ा हो जाएगा।
वर्तमान में जिले में 108 एंबुलेंस की संख्या 13, 102 एंबुलेंस की 16 और एएलएस की 2 है। बुधवार को 2 नई एएलएस सेवाएं और मिल जाएगी। जिसके साथ कुल एंबुलेंस की संख्या 33 होगी। जिसमें 4 एएलएस होंगी। वर्ष 2012 में शासन ने निश्शुल्क एंबुलेंस सेवाएं शुरू की थी। जिनका धीरे-धीरे विस्तार होना शुरू हुआ। इस वक्त प्रदेश में जीवीके ईएमआरआइ कंपनी द्वारा एंबुलेंस सेवाओं का संचालन किया जा रहा है। वर्ष 2012 को प्राप्त हुई एंबुलेंस वाहन इस वक्त अपने किमी भी पूरे कर चुके हैं। एंबुलेंस सेवाओं के हमीरपुर-महोबा के प्रोग्राम मैनेजर अच्युत गुप्ता ने बताया कि सभी एंबुलेंस सेवाओं का समय-समय पर मेंटीनेंस कराया जाता रहता है। जिसकी वजह से वाहनों में ऐसी कोई खास दिक्कत नहीं आई है। एक एंबुलेंस में दो ईएमटी और दो पायलट होते हैं। मुख्यालय में 108 और 102 की 3-3 और एक एएलएस एंबुलेंस रहती है। जनपद प्रभारी श्यामजी उपाध्याय ने बताया कि इस माह के अंत तक या मार्च में नई एंबुलेंस वाहन मिलने की संभावना है।