Move to Jagran APP

रक्षाबंधन पर ससुराल में हुआ विवाद, दामाद घायल

रक्षाबंधन के त्योहार पर ससुराल में हुआ विवाददामाद घायल

By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Aug 2022 09:54 PM (IST)Updated: Fri, 12 Aug 2022 09:54 PM (IST)
रक्षाबंधन पर ससुराल में हुआ विवाद, दामाद घायल
रक्षाबंधन पर ससुराल में हुआ विवाद, दामाद घायल

रक्षाबंधन पर ससुराल में हुआ विवाद, दामाद घायल

loksabha election banner

संवाद सूत्र मुस्करा (हमीरपुर) : बच्चो को लेने गए दामाद का ससुरालीजन से विवाद हो गया, जिसके चलते संदिग्ध परिस्थितियों में घायल दामाद सीएचसी में भर्ती हुआ। दामाद ने पत्नी सहित ससुरालीजन पर चाकुओं से घायल करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत दी है।

शिवनी डेरा निवासी महेश उर्फ बउआ यादव ने बताया कि शुक्रवार को त्योहार के चलते वह पत्नी प्रियंका व बच्चों को लेने ससुराल सिवनी डेरा गया था। ससुराल पहुंचने पर पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसके चलते उसके ससुर कृपाल यादव, साले नीरज एवं उसकी पत्नी ने उसके ऊपर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया कि उसका पिछले कुछ दिनों से पत्नी से विवाद चल रहा है। रक्षाबंधन के त्योहार पर पत्नी तीनों बच्चे सहित मायके चली गई थी, जिसको आज लेने के लिए ससुराल गया था। वहीं दूसरे पक्ष ससुरालीजन का कहना है कि दामाद ने स्वयं गुस्से में आकर अपने साथ लाए चाकू से हमला कर अपने आप को घायल कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर प्राप्त हुई है घटना की जांच करते हुए विधिक कार्रवाई की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.