कार की टक्कर से चरवाहे की मौत, दूसरा गंभीर
सड़क किनारे बैठे दो चरवाहों को बारात ले कर जा
संवाद सूत्र, खन्ना (महोबा) : सड़क किनारे बैठे दो चरवाहों को बारात ले कर जा रही तेजरफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर मवेशियों से टकरा गई। घटना में एक चरवाहे की मौत हो गई, जबकि दूसरी की हालत गंभीर होने पर झांसी रेफर कर दिया गया।
नेशनल हाईवे मैं बरभौली चौकी के आगे बिजली पावर हाउस व चिचारा के बीच मोड़ पर चिचारा निवासी 56 वर्षीय हरी बाबू और 57 वर्षीय दिबिया दोनों अपनी बकरी और भैंसे चरा रहे थे। शाम को एक चार पहिया तेज रफ्तार कबरई की तरफ से आई और दोनो चरवाहों को रौंदती हुई निकल गई। टक्कर से दोनों खाई में जा गिरे। वहीं अनियंत्रित कार आगे भैंस से टकरा गई। हादसे की जानकारी अन्य चरवाहों ने पुलिस को दी। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने दोनों घायलों को कबरई सीएचसी भर्ती कराया, जहां हरिया को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं दिबिया की हालत नाजुक होने पर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसे में घायल भैंस की भी मौत हो गई। पुलिस ने गाड़ी व ड्राइवर को कब्जे में ले लिया। पुलिस के मुताबिक शहर के दाऊपुरा निवासी यशवंत सिंह कार चला रहा था। वह गांव के ही अपने दोस्त रविंद्र सिंह की बरात लेकर हमीरपुर के पास जा रहा था। थानाध्यक्ष ने कहा कि तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।