पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने थामा कांग्रेस का हाथ
जासं हमीरपुर कांग्रेस के जिला मीडिया प्रभारी लक्ष्मीकांत त्रिपाठी ने बताया कि मुख्यालय निवासी सम
By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Sep 2021 07:17 PM (IST)Updated: Fri, 24 Sep 2021 07:17 PM (IST)
जासं, हमीरपुर : कांग्रेस के जिला मीडिया प्रभारी लक्ष्मीकांत त्रिपाठी ने बताया कि मुख्यालय निवासी समाजवादी पार्टी से जिला पंचायत सदस्य रहे कौशल किशोर द्विवेदी ने गुरुवार को समर्थकों के साथ लखनऊ पहुंच नेहरू भवन में राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल व प्रांतीय सचिव मनोज पटेल, प्रांतीय महासचिव पुष्पेंद्र सिंह व उपाध्यक्ष प्रशासक योगेश दीक्षित के सानिध्य में पार्टी की सदस्यता ली। बताया कि वह वर्ष 1983 से 1991 तक कांग्रेस सेवादल के जिला संगठन मंत्री के पद पर पार्टी के लिए काम करते रहे हैं। इस मौके पर ओम प्रकाश शिवहरे, हिमांशु सैनी, देवेंद्र मोहन चौबे, पंडित बृजेश बादल मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें