जिला अस्पताल ओपीडी में जेबकतरा जेबकाटते हुए पकड़ा
जिला अस्पताल में आए दिन बाइक चोरी
जागरण संवाददाता, महोबा। जिला अस्पताल में आए दिन बाइक चोरी, टप्पेबाजी और जेब कटने की घटनाएं आम हैं। शनिवार को डाक्टर कक्ष के बाहर लाइन में खड़े एक तीमारदार की जेब से जेबकतरे ने 2900 रुपये पार करते हुए पकड़ गया। लोगों ने जेबकतरे को पीटने के बाद यूपी 100 को बुलाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
जिला अस्पताल में अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से मरीज और तीमारदार परेशान हैं। यहां पर अव्यवस्थाओं को बोलबाला है। इस ओर स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी कोई ध्यान नहीं देते हैं। अस्पताल परिसर से आए दिन बाइक चोरी, टप्पेबाजी और जेब कटने की घटनाएं होती रहती है। पुलिस की ड्यूटी रहती है फिर भी घटनाएं घट जाती है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन करीब 1500 मरीजों इलाज कराने आते हैं। भीड़ भाड़ अधिक होने के चलते जेबकतरे फायदा उठाते हैं। शनिवार को थाना अजनर के ग्राम नेवा निवासी दिनेश पुत्र उत्तम अपनी पुत्री का इलाज कराने के लिए आए थे। दिनेश अपनी पुत्री संजना के साथ डाक्टर के कक्ष के बाहर लाइन में लगे थे। तभी एक जेबकतरा उनकी जेब से 2900 निकालने लगा दिनेश ने उसका हाथ पकड़ लिया। इसके बाद हो हल्ला शुरू हो गया। लोगों ने जेबकतरे को मारना शुरू कर दिया। यूपी 100 को सूचना दी गई। पुलिस जेबकतरे को कोतवाली ले आई। जेबकतरे ने अपना नाम राजा अहिरवार निवासी उमराहा चंदला मध्य प्रदेश बताया।
(सुशांत खरे)