ससुराल छोड़ लौट रहे बहनोई की सड़क हादसे में मौत
साले को ससुराल छोड़कर लौट रहे बहनोई की बा
संवाद सहयोगी, राठ : ससुराल से लौटते समय बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी थी। जिसे इलाज के लिए सीएचसी गोहांड ले जाया गया था। झांसी ले जाते समय युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
जरिया थाने के वीरा गांव निवासी 30 वर्षीय जयहिद सोमवार सुबह अपने साले सुरेंद्र सिंह को छोड़ने के लिए बाइक से अपनी ससुराल बिलगांव जालौन गया था। लौटते समय दोपहर 12 बजे पवई गांव के पास अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी थी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस कर्मियों ने घायल युवक को सीएचसी गोहांड में भर्ती कराया था। नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे झांसी रेफर कर दिया। सोमवार की शाम करीब 4 बजे युवक ने मऊरानीपुर के पास दम तोड़ दिया। मृतक के भाई पंचम उर्फ कल्लू ने बताया कि उसके भाई के पास आठ बीघा जमीन है। खेती किसानी कर वह अपने परिवार का भरण पोषण करता था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक अपने पीछे एक पुत्री रिया और एक 8 माह का पुत्र छोड़ गया है। पति की मौत पर पत्नी अवदेश का रो रोकर बुरा हाल है।