भाजपाइयों ने गांधी पार्क में लगाई झाड़ू
संवाद सहयोगी चरखारी (महोबा) प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के जन्म सप्ताह पर भाजपाइयों ने पालिका के
By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Sep 2020 11:27 PM (IST)Updated: Fri, 18 Sep 2020 11:27 PM (IST)
संवाद सहयोगी, चरखारी (महोबा): प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के जन्म सप्ताह पर भाजपाइयों ने पालिका के सफाई कर्मियों के साथ झाड़ू लगाई।
सेवा सप्ताह को सफल बनाने के उद्देश्य से गांधी पार्क से गोवर्धन मंदिर तक पूरी सड़क व पटरी पर भाजपाइयों ने झाड़ू लगाई। वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश श्रीवास्तव कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते दिखे। भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर ने भी सफाई की। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख निर्भय सिंह, अमित शर्मा, योगेश मिश्र,नीरज गुप्ता, पीयूष खरे, जोली खरे, नगर अध्यक्ष रजनीश गुप्ता आदि रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें