जनकल्याणकारी योजनाओं की भाजपाइयों ने दी जानकारी
जागरण संवाददाता, हमीरपुर : भारतीय जनता पार्टी की पदयात्रा के क्रम में गुरुवार को शहर के
जागरण संवाददाता, हमीरपुर : भारतीय जनता पार्टी की पदयात्रा के क्रम में गुरुवार को शहर के केसरिया डेरा, लल्ली का डेरा समेत अन्य स्थानों में भाजपाइयों ने लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया।
भाजपा के नगर अध्यक्ष लक्ष्मीरतन साहू की अगुवाई में गुरुवार को नगर पालिका के केसरिया डेरा, लल्ली का डेरा, डिग्गी, रमेड़ी आदि स्थानों में पदयात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों भाजपाई हाथों में भाजपा का झंडा लिए व पंफलेट लेकर लोगों को बांटते नजर आए। कार्यकर्ताओं ने उपस्थित लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी और उनके हालचाल के बारे में जाना। साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। सरस्वती शरण द्विवेदी, शंकुतला निषाद, कपिलदेव ¨सह, वेदप्रकाश आर्य, कुलदीप श्रीवास, रोहित गुप्ता, प्रदीप सैनी, आलोक साहू मौजूद रहे।