हमीरपुर में वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी घायल
राठ कोतवाली क्षेत्र के औडेरा गांव में शनिवार रात चाचा भतीजा में विवाद हो गया। चाचा ने भतीजे के सिर पर
संवाद सहयोगी, राठ : हमीरपुर मार्ग पर शनिवार रात पेट्रोल पंप के पास अंतिम संस्कार से लौट रहे दंपती की बाइक में अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे पति की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि पत्नी की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे झांसी रेफर कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के चिल्ली गांव निवासी अयूब ने बताया कि महोबा जनपद के अजनर थानाक्षेत्र के स्यावन गांव निवासी रमजान की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगने से मौत हो गई थी। इसके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उसका 40 वर्षीय पुत्र बली मोहम्मद, पत्नी आमना खातून के साथ गया था। शनिवार रात दस बजे कार्यक्रम निपटाकर वह घर लौट रहे थे। बली मुहम्मद की बाइक जैसे ही हमीरपुर मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंची तभी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बली मोहम्मद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आमना खातून बुरी तरह घायल हो गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे झांसी कर दिया। अयूब ने बताया कि बली मोहम्मद अलीगढ़ के पास ईट भट्टे में मजदूरी करते थे। अज्ञात कारणों के चलते युवक ने लगाई फांसी, मौत
राठ के थाना मझगवां के गौहानी गांव में अज्ञात कारणों के चलते युवक ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली। पुलिस ने स्वजन व स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की।
मझगवां थाना क्षेत्र के गौहानी गांव निवासी पुष्पेंद्र लोधी ने बताया कि वह परिजनों के साथ खेत की सिचाई कर रहा था। घर पर 28 वर्षीय छोटा भाई भूपेंद्र सिंह व पत्नी थी। पत्नी पशु बाड़े में काम करने चली गई। जब वह लौटी तो उसने आंगन के जाल में भूपेंद्र का रस्सी के सहारे लटका शव देखा। जिसे देख वह जोर से चिल्लाई। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे अन्य परिवारीजनों ने आनन-फानन में उसे रस्सी से उतार कर सरकारी अस्पताल लाए। यहां डॉक्टर आलोक कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन भूपेंद्र सिंह द्वारा फांसी लगाए जाने का कारण स्पष्ट नहीं कर सके।