निबंध प्रतियोगिता में बार संघ महामंत्री रहे अव्वल
हमीरपुर जनपद न्यायालय में हिदी दिवस पर आयोजित की गई निबंध प्रतियोगिता में अधिवक्ता संघ के म
हमीरपुर : जनपद न्यायालय में हिदी दिवस पर आयोजित की गई निबंध प्रतियोगिता में अधिवक्ता संघ के महामंत्री अजय पालीवाल को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। शुक्रवार को जनपद न्यायाधीश विकार अहमद अंसारी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अजय पालीवाल द्वारा हिदी भाषा की समृद्धि पर निबंध लिखा था। जिसमें उन्होंने एक दिन हिदी दिवस मनाने तक सीमित न रह इसके लिए इमानदारी से और बेहतर प्रयास करने पर जोर दिया था। 25 सितंबर को होगा कार्यक्रम
मौदहा : भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री के 71वें जन्म दिवस पर मोदी अंत्योदय कार्यक्रम का आयोजन 25 सितंबर किया जाएगा। जिसमें केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित करने व आगामी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही वंचित पात्र लाभार्थियों को लाभ दिलाया जाएगा। यह जानकारी भाजयुमो जिला अध्यक्ष आकाश त्रिपाठी ने दी है। संस आठ बूथों के 240 पन्ना प्रमुखों को दिया साहित्य
खड़ेही लोधन : पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपाइयों द्वारा गहरौली के विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। गांव गहरौली के शहीद कुंज बिहारी जूनियर हाईस्कूल में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के प्रभारी जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि करन सिंह राजपूत ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन परिचय बताया। इसके बाद गांव के सभी आठ बूथों के 240 पन्ना प्रमुखों को उनसे संबंधित साहित्य देकर किया उनके विचारों को गांव के ग्रामीनक तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस मौके पर डॉक्टर महिपाल यादव, भूपेंद्र राजपूत, विकास सक्सेना, धर्मपाल राजपूत, मास्टर डालचंद, वीर सिंह राजपूत शामिल रहे। संसू शराब व उपकरण के साथ युवक गिरफ्तार
सरीला : शुक्रवार को चिकासी थाना पुलिस ने बरौली खरका गांव से श्रीकिशन राजपूत निवासी बरौली खरका को दस लीटर कच्ची शराब व बनाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष तारा सिंह पटेल ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। संस
गांजे के साथ एक आरोपित गिरफ्तार
सरीला : जलालपुर पुलिस ने वाहन चेकिग के दौरान बिलगांव, पुरैनी तिराहा ममना गांव से सचिन राजपूत निवासी बेहगांव थाना राठ को एक किलो सौ ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। संस