Move to Jagran APP

यमुना में डूबीं दूसरी छात्रा का भी मिला शव

संवाद सूत्र, कुरारा : थानाक्षेत्र के मनकी गांव से होकर निकली यमुना नदी में रविवार को डूबी

By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Oct 2018 11:20 PM (IST)Updated: Mon, 01 Oct 2018 11:20 PM (IST)
यमुना में डूबीं दूसरी छात्रा का भी मिला शव
यमुना में डूबीं दूसरी छात्रा का भी मिला शव

संवाद सूत्र, कुरारा : थानाक्षेत्र के मनकी गांव से होकर निकली यमुना नदी में रविवार को डूबी दोनों छात्राओं के शव मिल गए है। जहां एक छात्रा का रविवार को ही घटना के तीन घंटे बाद शव मिल गया था। वहीं दूसरी छात्रा का शव सोमवार को घटना स्थल से पांच किमी दूर निन्नी घाट में उतराता मिला।

loksabha election banner

रविवार दोपहर एक बजे मनकी गांव निवासी प्रतीक्षा (13) पुत्री रामखिलावन अपनी छोटी बहन नेहा व सहेली रामदुलारी (13) पुत्री सत्य ¨सह के साथ अपने अपने जानवर लेकर गांव से निकली यमुना नदी में पानी पिलाने गई थी। तभी अचानक जानवरों को नदी से निकालने के दौरान प्रतीक्षा व रामदुलारी नदी में डूब गई। जिसे देख नेहा दौड़कर घर आई और परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों ने उनकी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। जाल डलवाए जाने के बाद प्रतीक्षा का शव जाल में फंसा कर निकाला गया। जबकि देर शाम अंधेरा होने तक दूसरी छात्रा रामदुलारी का कोई पता नहीं चल सका। जिसके बाद सोमवार को पुन: दूसरी छात्रा की तलाश शुरू कर दी। तलाश के लिए नदी में महाजाल भी डलवाया गया। लेकिन गोताखोरों को कोई सफलता नहीं मिली। वहीं कुछ ग्रामीणों ने नदी किनारे किनारे तलाश शुरू कर दी। वह जैसे ही घटना स्थल से पांच किमी दूर सिमरा गांव के निकट निन्नीघाट पहुंचे। तभी उन्हें एक शव उतराता दिखा। जिसे निकालकर देखा तो उसकी पहचान रामदुलारी के रूप में हुई। थानाध्यक्ष महेंद्र वर्मा ने बताया कि एक छात्रा का रविवार को ही नदी से शव निकाला गया था। वहीं सोमवार को दूसरी छात्रा का भी घटना स्थल से पांच किमी दूर शव उतराता मिला है। जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.