गोशाला से छोड़े अन्ना पशु, 55 बीघे की फसल बर्बाद
डाली। गौरतलब है कि मंगलवार की रात इंगोहटा मे दर्जनों किसानो की 93 बीघे फसल चर गयी थी। इससे परेशान होकर किसानों ने मवेशी ले जाकर बंद करा दिए थे और चारा भूसा उपलब्ध कराने को भी कहा था।
संवाद सूत्र, इंगोहटा : ग्राम इंगोहटा में बुधवार को किसानों द्वारा बंद कराए गए सैकड़ों पशु तहसीलदार के आदेश से गांव के सचिव द्वारा छोड़ दिए गए। अन्ना पशु रात में छह किसानों की 55 बीघे की फसल चर डाली।
मंगलवार की रात इंगोहटा मे दर्जनों किसानों की 93 बीघे फसल चर गई थी। इससे परेशान होकर किसानों ने मवेशी ले जाकर बंद करा दिए थे और चारा भूसा उपलब्ध कराने को भी कहा था। किसानों ने बताया कि कुछ देर बाद तहसीलदार, बीडीओ, पशु चिकित्सा अधिकारी पंकज सचान, सचिव व प्रधान के साथ गोशाला पहुंचे और पशु बंद किए जाने की शिकायत पर किसानों को कड़ी फटकार लगाई और जेल भेजने की धमकी दी। मौके पर मौजूद एसआइ से लगभग 20 लोगों की सूची बनाकर उनके हस्ताक्षर भी करा लिए तो किसान घबरा गए। सूची में चंद्रपाल साहू, अशोक मिश्रा, घन श्याम फौजी, नसीम खान, औलिया, चुनूवाद, मुन्ना सिंह आदि किसानों के नाम शामिल हैं। किसानों ने बताया कि इस कार्रवाई के बाद बंद किए गए सभी पशु छोड़ दिए गए तो बुधवार की रात को अन्ना गोवंश मुन्ना सिंह की 25 बीघा, राजेश भदौरिया की 15 बीघा, उस्मान खां की छह बीघा, आदिल खां की चार बीघा, भोला मिश्रा की पांच बीघा समेत छह किसानों की 55 बीघे में खड़ी फसल खा गए हैं।
किसान को रातभर सताती रही जेल जाने की चिता
किसान अशोक मिश्रा ने बताया कि वह हार्ट का मरीज है, इलाज चल रहा है। उसे बुधवार को तहसीलदार द्वारा इस तरह से हड़काया गया और जेल भेजने की धमकी दी गई। जिसके कारण वह रात भर बेचैन रहा। उसे जेल जाने का भय सताता रहा। उसकी चिता से परिजन भी परेशान रहे।